फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police officer in America accidentally shot dead woman in Texas

अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने चलाई कुत्ते पर गोली, लेकिन हो गई महिला की मौत

Sat, 03 Aug 2019 12:57 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 03 Aug 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Police officer in America accidentally shot dead woman in Texas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

अमेरिका के टेक्सास में एक पुलिस अधिकारी ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। दरअसल पुलिस अधिकारी के पीछे एक कुत्ता पड़ गया था। जिसके चलते पुलिस अधिकारी ने कुत्ते पर एक के बाद गोली चलाना शुरू कर दिया लेकिन गोली महिला को लग गई। माना जा रहा है कि ये कुत्ता भी उसी महिला का था। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले तो पुलिस अधिकारी कुत्ते से दूर भागा लेकिन बाद में उसने अपनी बंदूक निकाल ली। जब अधिकारी ने कुत्ते पर गोली चलाई तो महिला चिल्लाने लगी। लेकिन गोली गलती से महिला को लग गई। महिला की पहचान 30 वर्षीय मारगारीटा विक्टोरिया ब्रूक्स के तौर पर हुई है। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं कुत्ते की जान बच गई है। घटनास्थल के आसपास रहने और काम करने वाले लोगों का कहना है कि वे अकसर ब्रूक्स को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमते हुए देखते थे। उनका मानना है कि दंपत्ति के पास घर नहीं था। ये जोड़ा कई बार कुत्ते के साथ भी घूमता देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैरी हैमिल्टन नामक व्यक्ति का कहना है कि वह इसी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में रहता था। उसके पास कुछ सालों से घर नहीं था और वह ब्रूक्स को जानता है। हैमिल्टन ने बताया कि ब्रूक्स बहुत ही अच्छी लड़की थी, वो खुद खाना खाने से पहले ये सुनिश्चित करती थी कि कुत्ते ने खाना खाया है या नहीं। हैमिल्टन ने बताया कि कुत्ता छोटा है और बिल्कुल भी हिंसक नहीं है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अन्य जानकारी शुक्रवार को जारी की जाएगी। ये जांच की जाएगी कि पुलिस अधिकारी ने कितनी बार गोली चलाई। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आरोपी पुलिस अधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed