{"_id":"66a9565962bfb950d2092053","slug":"police-clash-with-an-unruly-crowd-gathered-near-site-of-uk-stabbing-attack-that-killed-girls-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में पुलिस और दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों में झड़प, अधिकारियों पर बोतलें-पत्थर फेंके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में पुलिस और दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों में झड़प, अधिकारियों पर बोतलें-पत्थर फेंके
Wed, 31 Jul 2024 02:38 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:38 AM IST
सार
UK: उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में मंगलवार को एक मस्जिद के बाहर दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों की अनियंत्रित भीड़ के साथ पुलिस की झड़प हुई। मर्सीसाइड काउंटी पुलिस ने कहा कि नकाब पहने कुछ लोगों ने अधिकारियों पर बोतलें और पत्थर फेंके।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम इंग्लैंड में मंगलवार को एक मस्जिद के बाहर दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों की अनियंत्रित भीड़ के साथ पुलिस की झड़प हुई। मर्सीसाइड काउंटी पुलिस ने कहा कि नकाब पहने कुछ लोगों ने अधिकारियों पर बोतलें और पत्थर फेंके।
विज्ञापन
दरसअसल, उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के लिवरपूर के पास समुद्र तटीय शहर साउथपोर्ट में सोमवार को एक सामुदायिक केंद्र में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इस केंद्र में बच्चों की डांस क्लास चल रही थी। चाकू से हमले में तीन बच्चों की मौत हुई और कई बच्चे घायल हुए। सा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर साउथपोर्ट के केंद्र में पीड़ितों के लिए सैकड़ों लोगों ने एक शांतिपूर्ण रैली निकाली। लेकिन कुछ देर बाद ही हिंसा भड़क गई।
विज्ञापन
मर्सीसाइड पुलिस के सहायक मुख्य कांस्टेबल एलेक्स गॉस ने कहा, यह देखकर बहुत दुख हो रहा है कि इस तरह की घटना हो रही है, जबकि तीन बच्चों का जीवन समाप्त हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन को आग के हवाले कर दिया और उससे काला धुंआ आसमान में फैलने लगा। कुछ अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इससे एक दिन पहले बच्चियां टेरल स्विफ्ट थीम पर आधारित डांस और योग कार्यशाला में भाग ले रही थीं। तभी चाकू लिए एक व्यक्ति सामुदायिक केंद्र में घुस गया और उन पर हमला करना शुरू कर दिया।
गृहमंत्री यवेटे कूपर ने सांसदों को जानकारी देते हुए कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसकी भयावहता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। गर्मियों के लिए एक सुखद शुरुआत होनी चाहिए थी, लेकिन यह एक त्रासदी में बदल गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान एलिस दासिल्वा (9 वर्षीय), एल्सी डॉट स्टैनकॉम्ब (7 वर्षीय) और बेबे किंग (6 वर्षीय) के रूप मं हुई।