फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police Breaks mosque in Pakistan elections started in Ukraine territory occupied by Russia world news in hindi

World News: पाकिस्तान में पुलिस ने तोड़ी मस्जिद, रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र में चुनाव शुरू

Sat, 09 Sep 2023 05:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2023 05:51 AM IST
सार

रूस अपने कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में चुनाव करा रहा है। इसके लिए मतदान शुक्रवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा। इन क्षेत्रों में अभी भी रूस का पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
Police Breaks mosque in Pakistan elections started in Ukraine territory occupied by Russia world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शाहदरा टाउन में पुलिस ने शुक्रवार को अहमदी समुदाय की मस्जिद के मेहराब को नष्ट कर दिया। हाईकोर्ट ने अल्पसंख्यक समुदाय के 1984 से पहले बने पूजा स्थलों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई पर प्रतिबंध लगा दिया था।  
विज्ञापन


नेपाली कांग्रेस के महासचिव पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन
नेपाली कांग्रेस की युवा शाखा के सदस्यों ने पार्टी के संयुक्त महासचिव महेंद्र यादव पर बुधवार को हुए हमले को लेकर देश के गृह मंत्री के विरोध में शुक्रवार को मार्च निकाला। यादव पर हुए हमले के बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने पर गृह मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा शाखा के लोग सड़कों पर उतर आए। यादव के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है, जिनका बीर अस्पताल में इलाज जारी है।  
विज्ञापन


चीन-हांगकांग में 140 साल में सर्वाधिक बारिश, कई शहर डूबे
हांगकांग में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश ने 140 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारी बारिश के चलते सड़कें, शॉपिंग मॉल व मेट्रो स्टेशन जलमग्न हो गए। सैकड़ों लोग प्रभावित होने के साथ दो लोगों की मौत हो गई।  वहीं, चीन के शेनजेंग में हाइकुई तूफान के चलते भीषण बारिश हुई। 1952 के बाद हुई जोरदार बारिश के चलते सभी स्कूल, कई मेट्रो स्टेशन और दफ्तरों को बंद कर दिया गया। हांगकांग में बाढ़ के चलते सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उ. कोरिया ने एटमी हथियारों से लैस पहली पनडुब्बी लॉन्च की
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने अमेरिका व उसके एशियाई सहयोगियों का मुकाबला करने के लिए एटमी हथियारों से लैस पहली पनडुब्बी लॉन्च की है। यह एक नई शैली की सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी है। इस दौरान किम जोंग ने कहा, नई पनडुब्बी उत्तर कोरिया की नौसेना की पानी के अंदर आक्रमक साधनों में से एक है। ये अपने लड़ाकू मिशन को अंजाम देगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस पनडुब्बी का नाम 'हीरो किम कुन ओके' है, जो उत्तर कोरिया की नौसेना को मजबूत करने के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगा।  

अमेरिका में 60 करोड़ डॉलर के अवैध लेनदेन में पांच गिरफ्तार
अमेरिका में 60 करोड़ डॉलर के अवैध लेनदेन के आरोप में चार भारतीय-अमेरिकी नागरिकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी फिलिप आर. सेलिंगेर ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय-अमेरिकियों में राज वैद्य (26), राकेश वैद्य (51), श्रेय वैद्य (23) और नील पटेल (26) शामिल हैं तथा ये सभी न्यूजर्सी के एडिसन के निवासी हैं। अमेरिकी अटॉर्नी के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार पांचवां व्यक्ति यूसुफ जैंफर (57) है, जो न्यूयॉर्क के ग्रेट नेक क्षेत्र का रहने वाला है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने ग्राहकों से करोड़ों डॉलर का गैरकानूनी वित्तीय लेनदेन किया।  


तनाव के बीच रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में चुनाव शुरू
रूस अपने कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में चुनाव करा रहा है। इसके लिए मतदान शुक्रवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा। इन क्षेत्रों में अभी भी रूस का पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है। रूस के कब्जे वाले इन क्षेत्रों में दोनेस्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिझिया शामिल हैं। इस चुनाव का अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने विरोध जताया है। उधर, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 60 करोड़ डॉलर का नया सहायता पैकेज घोषित किया है। इसके तहत उसे गोला-बारूद भी दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृह नगर पर शुक्रवार को हुए रूसी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 52 लोग घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed