फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   police arrested women for not having treatment of tuberclosis for more than a year

Tuberclosis: साल भर तक नहीं कराया टीबी का इलाज तो पुलिस ने जेल में डाला, जानें क्या है वजह

Mon, 05 Jun 2023 09:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Jun 2023 09:11 AM IST
सार

लोकल मीडिया के अनुसार, जनवरी 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने महिला में टीबी के संक्रमण की जानकारी दी थी। उन्होंने उसे आइसोलेट करने के निर्देश दिए थे। साल भर तक अधिकारी महिला के परिवार और रिश्तेदारों को उसे इलाज के लिए मनाने की कोशिश करते रहे।

विज्ञापन
police arrested women for not having treatment of tuberclosis for more than a year
अमेरिकी पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

वाशिंगटन में एक न्यायाधीश के आदेश की अवहेलना करने के कारण एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला साल भर से अधिक समय से टीबी से पीड़ित है, जिसकी जांच के लिए जस्टिस ने आदेश दिया था। इसी वजह से महिला को गुरुवार को हिरासत में लिया गया। बता दें, वारंट जारी होने के करीब तीन माह बाद महिला की गिरफ्तारी हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के नाम को उजागर नहीं किया है। कोर्ट में महिला को वीएन नाम से पेश किया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
टैकोमा-पियर्स काउंटी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि महिला को पियर्स काउंटी जेल में बंद किया गया है। यहां टेस्टिंग, इलाज और आइसोलेशन की पूरी तैयारी की गई है। विभाग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महिला टीबी का इलाज कराएंगी। एक लोकल मीडिया के अनुसार, जनवरी 2022 में स्वास्थ्य विभाग ने महिला में टीबी के संक्रमण की जानकारी दी थी। उन्होंने उसे आइसोलेट करने के निर्देश दिए थे। साल भर तक अधिकारी महिला के परिवार और रिश्तेदारों को उसे इलाज के लिए मनाने की कोशिश करते रहे। लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद मार्च 2023 में महिला की गिरफ्तारी के लिए नागरिक वारंट जारी किया गया।

विज्ञापन

इलाज न कराने के लिए पीछे यह कारण
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 20 सालों में  यह ऐसा तीसरा मामला है, जहां एक संक्रमित रोगी को हिरासत में लेने के लिए कोर्ट के आदेश की आवश्यकता होती है। लोकल मीडिया के अनुसार, इलाज न कराने और आइसोलेट न होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, महिला की वकील सारा टोफलेमायर का दावा है कि महिला ने इलाज से इसलिए मना किया था, क्योंकि उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं वाशिंगटन के कानून
वाशिंगटन के कानून के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ऐसी बीमारियों के कारण मरीजों के साथ काम करता है। विभाग सुनिश्चित करता है कि वह जल्द ठीक होने के लिए सही इलाज कराए। बता दें, टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्ति में फैलता है। इसे संभावित घातक माना जाता है। विभाग के अनुसार, टीबी के इलाज में कम से कम तीन और अधिकतम नौ महीने का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed