फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   poland pm donald Tusk faces confidence vote after loss in president election

Poland: राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद समर्थन जुटाने की कवायद, पीएम टस्क संसद में साबित करेंगे बहुमत

Wed, 11 Jun 2025 01:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jun 2025 01:32 PM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद पोलैंड के राष्ट्रपति डोनाल्ड टस्क की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यही वजह है कि उन्होंने संसद में बहुमत साबित करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
poland pm donald Tusk faces confidence vote after loss in president election
डोनाल्ड टस्क - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क बुधवार को संसद में बहुमत साबित करेंगे। बीते दिनों राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड टस्क समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। टस्क ने ही विश्वास मत पेश किया है। इससे पहले एक जून को टस्क समर्थित वारसॉ के मेयर रफाल ट्राजोस्कोवस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित दक्षिणपंथी करोल नवरोकी के सामने हार मिली थी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में हार टस्क के लिए बड़ा झटका
ट्राजोस्कोवस्की की हार को पीएम टस्क की हार माना गया था और इसे टस्क की लोकप्रियता में कमी के तौर पर देखा गया था। नवरोकी की जीत से टस्क की यूरोपीय समर्थक नीतियों को झटका लग सकता है क्योंकि राष्ट्रपति के पास वीटो और विदेश नीति में दखल देने की शक्ति होती है। राष्ट्रपति चुनाव में हार से डोनाल्ड टस्क की ताकत कम हुई है। पोलैंड में साल 2027 में संसदीय चुनाव होने हैं। ऐसे में बदले ही राजनीतिक परिदृश्य में टस्क का आगे भी ताकतवर बने रहेंगे या नहीं, ये बड़ा सवाल है। कई राजनीतिक जानकार इसे डोनाल्ड टस्क के राजनीतिक करियर का अंत भी मान रहे हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Los Angeles: लॉस एंजिलिस हिंसा पर भड़के ट्रंप, बोले- हम इस शहर को आजाद कराकर रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमत साबित नहीं कर पाए तो समय से पहले हो सकते हैं पोलैंड में चुनाव
संख्याबल को देखते हुए माना जा रहा है कि टस्क आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। पोलैंड की 460 सदस्यों वाली संसद में टस्क के सत्ताधारी गठबंधन के पास 242 सीटें हैं। बहुतम परीक्षण से पहले टस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'विश्वास मत एक नई शुरुआत है'। टस्क ने बहुमत परीक्षण को अपनी आक्रामक चाल बताई। अगर टस्क किसी वजह से बहुमत साबित नहीं कर पाते हैं तो सत्ताधारी गठबंधन में टूट होना तय है और उस स्थिति में कार्यकारी सरकार का गठन हो सकता है और समय से पहले चुनाव होने की संभावना है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed