Poland: सांसद ने सदन में बुझाई हनुक्का मोमबत्तियां, कहां- शैतानी पूजा में हिस्सा लेने वालों को शर्म आनी चाहिए
वार्षिक हनुक्का समारोह के लिए स्पीकर सिमोन होलोनिया ने बच्चों समेत कई यहूदियों को सदन में आमंत्रित किया था। आग बुझाने की कोशिश करने के बाद सांसद ब्रोन पोडियम में गए और वहां उन्होंने हनुक्का को शैतानी बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुक्का मोमबत्तियों को बुझाते दिखे सांसद
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्फेडेरेशन पार्टी के सांसद ग्रेजगोर्ज ब्रोन संसद की लॉबी में जहां मोमबत्तियां जल रही थी, वहां जाने से पहले आग बुझाने वाली यंत्र को लेते हैं। उन्होंने मोमबत्तियों को बुझाने की कोशिश की, जिससे वहां साफेद बादल बन गया था। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों को जबरन उन्हें संसद से बाहर करना पड़ा।
BREAKING:
🇵🇱 ⚡Poland's MP Grzegorz Braun with a fire extinguisher spoils the party of supporters of genocide and puts out parliament Hanukkah menorah pic.twitter.com/BERKPwzXEDविज्ञापन विज्ञापन— Megatron (@Megatron_ron) December 12, 2023
वार्षिक हनुक्का समारोह के लिए स्पीकर सिमोन होलोनिया ने बच्चों समेत कई यहूदियों को सदन में आमंत्रित किया था। आग बुझाने की कोशिश करने के बाद सांसद ब्रोन पोडियम में गए और वहां उन्होंने हनुक्का को 'शैतानी' बताया। घटना के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इससे शर्मिंदा हैं? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'जो लोग शैतानी पूजा में भाग लेते हैं, उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए।'
ब्रोन की इस हरकत के बाद उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी ने हनुक्का मोमबत्तियों को बुझा दिया था, लेकिन हमने उसे फिर से जला दिया है।