फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PoK activist slams Imran Khan for labelling voices against atrocities as traitors

पीओके में दमन : एक्टिविस्ट का इमरान पर निशाना,  अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लगाया देशद्रोह का केस

Mon, 18 Apr 2022 12:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Apr 2022 12:12 PM IST
सार

जो लोग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) या गिलगित-बाल्टिस्तान में व्याप्त मुद्दों पर आवाज उठाते हैं या अपनी चिंता व्यक्त करते हैं, उन्हें किसी और के लिए काम करने वाला एजेंट बताया जाता है।

विज्ञापन
PoK activist slams Imran Khan for labelling voices against atrocities as traitors
पीओके में प्रदर्शन - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के एक्टिविस्ट शब्बीर चौधरी ने पूर्ववर्ती पीएम इमरान खान पर जमकर निशाना साधा है। चौधरी ने कहा कि इलाके में पाक सरकार दमन कर रही है। जिस किसी ने भी अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की, इमरान खान ने उस पर देशद्रोह का केस दायर करा दिया। 

विज्ञापन

 

पीओके कार्यकर्ता शब्बीर ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) या गिलगित-बाल्टिस्तान में व्याप्त मुद्दों पर आवाज उठाते हैं या अपनी चिंता व्यक्त करते हैं, उन्हें किसी और के लिए काम करने वाला एजेंट बताया जाता है। पीओके या गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान सरकार जुल्म करती है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में हुए राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए चौधरी ने जोर देकर कहा कि देश शीर्ष स्तरों पर विवादों से त्रस्त है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे पाकिस्तान की जनता भारत की तारीफ करती है। पाकिस्तानी मुस्लिमों पर तरस आता है। 2007 में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के साथ मुठभेड़ का जिक्र करते हुए चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी लोग ऐसे व्यवहार के हकदार नहीं हैं। उन्हें सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उनका दमन किया जा रहा है। यदि मुझे किसी बात का खेद है तो वह है पाकिस्तानी मुस्लिमों की हालत का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक आदमी ने मुझसे पूछा कि, मैं कहां से हूं, मैंने कहा कश्मीर। जवाब में उसने कहा कि भारत। इससे पहले कि मैं उसे जवाब दे पाता, उसने भारत की प्रशंसा की, और जल्दी से चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे पाकिस्तानी मीडिया ने अपने चैनलों पर भारत के लिए नफरत का प्रचार किया। मस्जिद-ए-नबवी में अपने संदेश में चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed