{"_id":"631fd8c497930f660157b600","slug":"pm-sheikh-hasina-says-rohingya-refugees-affecting-security-and-stability-of-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की सुरक्षा व स्थिरता प्रभावित कर रहे रोहिंग्या शरणार्थी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की सुरक्षा व स्थिरता प्रभावित कर रहे रोहिंग्या शरणार्थी
Tue, 13 Sep 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 06:41 AM IST
सार
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, 10 लाख लोगों की खुद की तकलीफों से अलग, उनकी लंबी मौजूदगी से बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक व राजनैतिक वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
शेख हसीना
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों की लंबे समय से बांग्लादेश में मौजूदगी से देश की सुरक्षा व स्थिरता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों के सैन्य अधिकारियों की तीन दिन की बैठक में हसीना ने कहा, 10 लाख लोगों की खुद की तकलीफों से अलग, उनकी लंबी मौजूदगी से बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक व राजनैतिक वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
बांग्लादेश सेना और अमेरिका की मेजबानी में आयोजित हिंद-प्रशांत सैन्य प्रबंधन सेमिनार में बांग्लादेश का जोर रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे को हल करने पर है। बांग्लादेशी सेना के जनरल एसएम शफीउद्दीन ने बताया कि सेमिनार में शामिल अमेरिका, चीन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, इंडोनेशिया व वियतनाम के अधिकारियों को रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में ले जाया जाएगा, ताकि उन्हें हालात से रूबरू कराया जा सके।
विज्ञापन