फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Shehbaz says US sanctions on Pakistan's firms have 'no justification'

Pakistan: 'पाकिस्तान की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का जायज कारण नहीं', अमेरिका पर भड़के शहबाज शरीफ

Tue, 24 Dec 2024 08:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Dec 2024 08:50 PM IST
सार

Pakistan: चार कंपनियों पर प्रतिबंधों को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके देश का यह इरादा नहीं कि परमाणु प्रणाली आक्रामक हो। यह सौ फीसदी पाकिस्तान की रक्षा के लिए है। यह केवल एक प्रतिरोधक क्षमता है और कुछ नहीं। 

विज्ञापन
PM Shehbaz says US sanctions on Pakistan's firms have 'no justification'
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान की चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। अमेरिकी प्रशासन ने हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल होने का आरोप लगाकर हाल ही में पाकिस्तान की चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका ने जिन चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, उनमें पाकिस्तान की सरकारी एयरोस्पेस और रक्षा एजेंस 'नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलैक्स' (एनडीसी) भी शामिल है। इन कंपनियों पर आरोप है कि ये पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में योगदान दे रही थीं। इन चार कंपनियों में एनडीसी के अलावा तीन अन्य कंपनियां अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, अफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड एंटरप्राइज शामिल हैं। इन तीनों कंपनियों का मुख्यालय कराची में हैं। जबकि एडीएसी का मुख्यालय इस्लामाबाद में है। 
विज्ञापन


संघीय मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान शरीफ ने कहा, 'हमारी नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलैक्स और अन्य संस्थाओं पर जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनका कोई जायज कारण नहीं है।' उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान का यह इरादा बिल्कुल नहीं है कि हमारी परमाणु प्रणाली आक्रामक हो। यह सौ फीसदी पाकिस्तान की रक्षा के लिए है। यह केवल एक प्रतिरोधक क्षमता है और कुछ नहीं।' उन्होंने कहा, 'अल्लाह न करे...पाकिस्तान के खिलाफ कोई आक्रामक कार्रवाई होती है, तो पाकिस्तान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अपनी रक्षा के लिए है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एनडीसी और तीन अन्य कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों को 'दुर्भावनापूर्ण और पक्षपाती' करार दिया था। शहबाज शरीफ ने कहा, 'विदेश मंत्रालय ने इस पर विस्तार से प्रतिक्रिया दी है और यह स्पष्ट किया है कि मिसाइल कार्यक्रम देश का है। यह उनके लिए (जनता) दिल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्र एकजुट है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed