फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Rishi Sunak pledges action over Post Office scandal impacting many British Indians

UK: सुनक ने डाकघर घोटाले को लेकर कार्रवाई का किया वादा, कई ब्रिटिश-भारतीयों पर भी होगा असर

Sun, 07 Jan 2024 08:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Jan 2024 08:10 PM IST
सार

UK: ‘पोस्ट ऑफिस लिमिटेड’ का औपचारिक स्वामित्व रखने वाली सरकार ने प्रभावित हुए कई उप डाकपालों को लाखों पाउंड का भुगतान किया है लेकिन कई अब भी सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
PM Rishi Sunak pledges action over Post Office scandal impacting many British Indians
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को कहा कि सरकार एक लेखा घोटाले में मुआवजे की प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है, जिसमें सैकड़ों उप-डाकपालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगया गया था। इनमें से कई भारतीय मूल के भी हैं। 

विज्ञापन


बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में सुनक से 1990 के दशक में हॉरिजोन नाम की त्रुटिपूर्ण आईटी प्रणाली से जुड़े इस ऐतिहासिक घोटाले के बारे में पूछा गया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि न्याय मंत्री मामले में इस बात को देख रहे हैं कि गलत तरह से दोषसिद्धियों को पलटने और मुआवजा देने की प्रक्रिया को कैसे तेज किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सरकार औपचारिक रूप से पोस्ट ऑफिस लिमिटेड का स्वामित्व रखती है। उसने प्रभावित हुए कई उप-डाकपालों को मुआवजे के रूप में लाखों पाउंड का भुगतान किया है। लेकिन कई अन्य अभी वर्षों से इसका इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक ने कहा, जाहिर है कि यह कुछ ऐसा है जो नब्बे के दशक में हुआ था। लेकिन, वास्तव में इसे देखना और इसके बारे में दोबारा सुनना यह दिखाता है कि यह प्रभावित लोगो के लिए न्याय का कितना भयावह पतन है। यह महत्वपूर्ण है कि अब उन लोगों को वह न्याय मिले, जिसके वे हकदार हैं। इसी को लेकर मुआवजे की योजनाएं हैं। 


उन्होंने कहा, सरकार ने पहले ही हजारों लोगों को लगभग 150 मिलियन पाउंड का भुगतान किया है। बेशक, लोग यथाशीघ्र धन प्राप्त करना चाहते हैं, इसीलिए मुझे लगता है कि 600,000 ब्रिटिश पाउंड तक का अंतरिम भुगतान किया जा सकता है। प्रभावित किसी भी व्यक्ति के लिए तीन अलग-अलग योजनाएं उपलब्ध हैं और उन्हें आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed