PM Modi Japan Visit: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार आज, पीएम मोदी होंगे शामिल
राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान पीएम मोदी श्रीमती आबे से मुलाकात कर निजी तौर पर शोक प्रकट करेंगे। जानकारी के मुताबिक, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के अंतिम संस्कार में भाग लेने की उम्मीद है।
विस्तार
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 12 से 16 घंटे की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय बैठक करेंगे। राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान मोदी श्रीमती आबे से मुलाकात कर निजी तौर पर शोक प्रकट करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।
विदेश सचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति चिंह देकर सम्मानित करने का एक मौका होगा। जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय में अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत संबंध विकसित किया था।
आबे के अंतिम संस्कार से पहले कूटनीतिक बैठकें
जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के 27 सितंबर को राजकीय अंतिम संस्कार से एक दिन पूर्व विदेशी नेताओं से सिलसिलेवार बैठकें कीं। ‘यूनीफिकेशन चर्च’ के साथ सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रटिक पार्टी (एलडीपी) के करीबी संबंधों पर सवाल उठाए जाने और विश्व युद्ध से पूर्व के जापानी साम्राज्यवाद से जुड़े राजकीय कार्यक्रम पर आपत्ति जताने के बीच, आबे की मंगलवार के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए जोर देने को लेकर किशिदा की आलोचना हो रही है। ‘यूनीफिकेशन चर्च’ पर अपने अनुयायियों की मान्यताओं को प्रभावित करने का आरोप है।
पीएम करेंगे संवेदना व्यक्त
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं आज रात पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा पर जा रहा हूं, मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधान मंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा।
गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
शिंजो आंबे जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे थे। एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शिंजो आबे की आठ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 67 वर्षीय आंबे को हमलावर ने पीछे से गोली मारी थी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के प्रयास के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। उधर, दुनिया में सबसे सुरक्षित देशों में से एक जापान में इस तरह की घटना को विश्व को चौंका दिया था।
"I am traveling to Tokyo tonight to participate in the State Funeral of former PM Shinzo Abe, I will be conveying heartfelt condolences to Prime Minister Kishida and Mrs. Abe on behalf of all Indians," tweets Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/ZRXDMtmPCL
— ANI (@ANI) September 26, 2022
PM Modi will be visiting Tokyo, Japan. He'll be leaving in a few hrs from now today to attend State funeral of former PM of Japan Shinzo Abe. PM will attend State funeral ceremony at Budokan which would be followed by a greeting occasion at Akasaka Palace in Tokyo: Foreign Secy pic.twitter.com/fehNr4TdoK
— ANI (@ANI) September 26, 2022
Visit by PM will be an opportunity for him to honour memory of ex-PM Abe,who he considered a dear friend&a great champion of India-Japan relationship. PM Modi&PM Abe had developed a personal bond of trust & friendship through their numerous interactions spanning over a decade: FS pic.twitter.com/TkpmVpwmjk
— ANI (@ANI) September 26, 2022