फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Narendra Modi will meet around 24 people including Elon Musk during his US visit update news

PM Modi US Visit: अमेरिका यात्रा पर खास 24 लोगों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी; एलन मस्क का नाम भी है शामिल

Tue, 20 Jun 2023 03:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी खास 24 लोगों से मिलेंगे। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will meet around 24 people including Elon Musk during his US visit update news
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। वे 21-23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम के आधिकारिक दौरे की शुरुआत 21 जून की सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस समारोह से होगी। इस बीच, सामने आया है कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 24 खास लोगों से मिलेंगे। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


इन लोगों से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात
अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन खास 24 लोगों से मुलाकात करेंगे उनमें टेस्ला के सह-संस्थापक एलोन मस्क, एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फालू (फाल्गुनी शाह) भी शामिल हैं। इनके अलावा वे पॉल रोमर, निकोलस नसीम तालेब, रे डालियो, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन डैनियल रसेल, एलब्रिज कोल्बी और डॉ पीटर आग्रे, डॉ स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


ये है पीएम मोदी का कार्यक्रम
21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी जाएंगे। यहां व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज (डिनर) की मेजबानी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी और सीनेट के स्पीकर चार्ल्स शूमर समेत कई सांसदों के न्यौते पर अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन लंच यानी दोपहर के खाने की मेजबानी करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भी बातचीत करेंगे। वे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजकीय यात्रा से पूर्व अमेरिका में भारी उत्साह
पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले भारतीय-अमेरिकियों के एक बड़े हिस्से में खुशी और उत्साह का माहौल है। सैकड़ों भारतवंशी देश के प्रमुख स्थानों पर एकत्र हुए और मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। वाशिंगटन डीसी व उसके आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी एकता का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय स्मारक के पास जुटे व जुलूस निकाला।


मिस्र दौरा : अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम
अमेरिका के अपने दौरे के बाद पीएम 24-25 जून को मिस्र जाएंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यात्रा कर रहे हैं। वे यहां 11वीं सदी की वोहरा समुदाय की अल-हाकिम मस्जिद जाएंगे। वह यहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए लड़ते हुए बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed