{"_id":"64642ceafaef0069a4091833","slug":"pm-narendra-modi-visit-an-opportunity-to-ensure-free-indo-pacific-us-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मोदी की यात्रा मुक्त हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने का मौका, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: मोदी की यात्रा मुक्त हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने का मौका, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत
Wed, 17 May 2023 06:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 06:55 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, कारोबार एवं सुरक्षा भागीदारी को मजबूत करने समेत कई अहम प्राथमिकताओं पर दोनों पक्षों की साझेदारी को बढ़ावा देने का भी यह एक मौका होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter/BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को सबसे अहम सहयोगियों में बताते हुए अमेरिका ने कहा कि अगले माह होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने का मौका होगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, कारोबार एवं सुरक्षा भागीदारी को मजबूत करने समेत कई अहम प्राथमिकताओं पर दोनों पक्षों की साझेदारी को बढ़ावा देने का भी यह एक मौका होगा। मोदी के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन ने 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन किया है।
‘जीन डू बैरी’ के प्रीमियर के साथ 76वां कान फिल्म फेस्टिवल शुरू
फ्रांस में जॉनी डेप अभिनीत और लुइस पंद्रहवें पर आधारित पीरियड ड्रामा ‘जीन डू बैरी’ के प्रीमियर के साथ ‘76वें कान फिल्म फेस्टिवल’ की शुरुआत हो गई। इस साल यह फिल्मोत्सव 12 दिन तक चलेगा। हालांकि बीते कुछ माह से फ्रांस में पेंशन प्रणाली में बदलाव पर जारी प्रदर्शन और हॉलीवुड में पटकथा लेखकों की चल रही हड़ताल का असर भी इस ‘फ्रेंच रिवेरा उत्सव’ पर भी पड़ सकता है। इस उत्सव में नताली पोर्टमैन, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे लोग नजर आएंगे।
ईयू देशों ने क्रिप्टो संपत्तियों के लिए नियमों को दी मंजूरी
यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों ने मंगलवार को दुनिया में पहली बार क्रिप्टो संपत्तियों के नियंत्रण के लिए नियमों को मंजूरी दी है। ईयू के इस फैसले से अब अमेरिका और ब्रिटेन पर क्रिप्टो संपत्तियों के नियमन का दबाव बढ़ेगा। यूरोपीय संसद में ईयू के वित्त मंत्रियों की बैठक में नियमों को मंजूरी दी गई। इन नियमों को अगले वर्ष से लागू कर दिया जाएगा। क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के धराशायी होने के बाद क्रिप्टो संपत्तियों का नियमन बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
भारतीय मूल के बच्चे की हत्या के 42 साल बाद फिर शुरू हुई जांच
ब्रिटेन पुलिस ने आठ साल के भारतीय मूल के स्कूली बच्चे की हत्या के मामले को फिर से खोलते हुए जांच शुरू की है। विशाल मेहरोत्रा 29 जुलाई, 1981 को स्कूल से घर लौटते वक्त दक्षिण लंदन से लापता हो गया था।
सात महीने बाद, वुडलैंड के करीब वेस्ट ससेक्स के रोगेट गांव में विशाल का शव मिला था। आज तक बच्चे की हत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया गया। इस मामले से संबंधित एक वृत्तचित्र और पॉडकास्ट को हाल ही में ब्रिटेन में प्रसारित किया गया। ससेक्स पुलिस ने कहा कि वृत्तचित्र में दिए गए तथ्यों को लेकर सरे और ससेक्स अपराध शाखा के वरिष्ठ जासूसों ने पिछले सप्ताह विशाल के पिता से मुलाकात की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस मामले में और पूछताछ की जा रही है।