जर्मनी के बाद अब ह्यूस्टन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जर्मनी में आराम करने के बाद शनिवार रात ह्यूस्टन पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय मामले के निदेशक क्रिस्टोफर ओल्सन ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और यूएस में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहे।
#WATCH United States: PM Narendra Modi arrives in Houston, Texas. He has been received by Director, Trade and International Affairs, Christopher Olson and other officials. US Ambassador to India Kenneth Juster and Indian Ambassador to the US Harsh Vardhan Shringla also present. pic.twitter.com/3CqvtHkXlk
— ANI (@ANI) September 21, 2019विज्ञापन
United States: Prime Minister Narendra Modi arrives in Houston, Texas. He has been received by Director, Trade and International Affairs, Christopher Olson and other officials. pic.twitter.com/DMu9lb3OFI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 21, 2019
बता दें प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार रात अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। वह रविवार को भारतीय समुदाय को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबोधित करेंगे। इस कार्य्रकम में करीब 50,000 लोग शामिल होंगे।
अमेरिका पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री आज सुबह दो घंटे के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में रुके। लंबी यात्रा होने की वजह से यहां आराम किया और फिर अमेरिका के लिए उड़ान भरी। फ्रैंकफर्ट में उनका स्वागत जर्मनी में स्थित भारतीय राजदूत मुक्ता तोमर और महावाणिज्यदूत प्रतिभा पारकर ने किया।
On the way to Houston,USA, PM Narendra Modi made a 2-hour technical halt in Frankfurt, Germany, early morning today. He was received by Indian Ambassador to Germany, Mukta Tomar and Consul General Pratibha Parkar. pic.twitter.com/qLQT3gIIox
— ANI (@ANI) September 21, 2019
अमेरिका में पीएम मोदी का यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पहले वह अमेरिका में 29 सितंबर 2014 को मेडिसन स्क्वायर और 27 सितंबर 2015 को सिलिकॉन वैली में भी बड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।
इस बार 22 सितंबर को ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में वह लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होने की बात कही जा रही है। यहां दोनों देशों के संबंधों, संस्कृति और व्यापार पर बात होगी।
24 सितंबर को पीएम मोदी की तरफ से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन अमेरिका में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को ग्लोबल पीसमेकर सम्मान से भी नवाजा जाएगा। यह सम्मान सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों के लिए दिया जाएगा।