फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi in Kathmandu for BIMSTEC summit

भारत के लिए पड़ोसी सबसे पहले, आतंक को रोकने के लिए तैयार करें संयुक्त फ्रेमवर्क: पीएम मोदी

Thu, 30 Aug 2018 05:33 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Kathmandu for BIMSTEC summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय विदेश नीति में ‘पड़ोसी सबसे पहले’ है। उन्होंने चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत बिम्सटेक के सभी सदस्य देशों के साथ सभी प्रकार का क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाकर आतंक और नशीली दवाइयों की तस्करी पर करारी चोट करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


‘शातिपुर्ण समृद्धि और सतत बंगाल की खाड़ी’ विषय पर आयोजित बिम्सटेक के दो दिवसीय चौथे शिखर सम्मेलन का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में बोलते हुए कहा, मेरा यकीन है कि इस क्षेत्र के सभी देशों के बीच व्यापारिक संपर्क, आर्थिक संपर्क, यातायात संपर्क, डिजिटल संपर्क और आम जन से आम जन के बीच संपर्क की बड़ी संभावना है। 
विज्ञापन


यह क्षेत्र भारत की ‘पड़ोसी पहले’ और ‘पूर्व की तरफ देखो’ नीति का मीटिंग प्वाइंट बन सकता है। इस सम्मेलन में भारत व नेपाल के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान और थाईलैंड के शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंक को रोकने के लिए तैयार करें संयुक्त फ्रेमवर्क

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में कोई देश ऐसा नहीं है, जो आतंक और नशीली दवाओं की तस्करी जैसे अंतर-देशीय अपराधों से नहीं जूझ रहा है। उन्होंने इसके लिए संयुक्त फ्रेमवर्क तैयार करने की आवश्यकता जताई। 

आपदाओं में ‘सहयोग और समन्वय’ का दिया नारा

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सदस्य देशों को आपदा राहत अभियानों और मानवीय सहायता से जुड़े मुद्दों के लिए आपस में ‘सहयोग और समन्वय’ का नारा दिया। 

मोदी करेंगे सभी देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मलेन के लिए बृहस्पतिवार सुबह नेपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत नेपाल के उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरल ने किया। रवानगी से पहले प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में कहा कि सम्मेलन से इतर वे सभी सदस्य देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पशुपतिनाथ मंदिर के परिसर में भारत-नेपाल मैत्री धर्मशाला का उद्घाटन भी करेंगे। बृहस्पतिवार को सम्मेलन के दौरान सभी देशों के नेता नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी से भी मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। 

ये रहीं मोदी की घोषणाएं व प्रस्ताव

PM Narendra Modi in Kathmandu for BIMSTEC summit

- भारत करेगा नारकोटिक्स, कृषि, जलवायु परिवर्तन, स्टार्ट-अप्स आदि विषयों पर बिम्सटेक देशों के लिए सम्मेलनों का आयोजन
- बिमस्टेक देशो के लिए विभिन्न तरह की छात्रवृत्ति, ट्रेनिंंग कोर्स और कई अन्य सुविधाओं की भी की घोषणा
- अक्टूबर में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भाग लेने का दिया सभी देशों के नेताओं को आमंत्रण
- बिम्सटेक यूथ समिट, यूथ वाटर स्पोर्ट्स और महिला संसद सदस्य फोरम के आयोजन का दिया प्रस्ताव
- नालंदा विश्वविद्यालय में बिम्सटेक देशों की कला, संस्कृति आदि पर शोध के लिए सेंटर फॉर बे ऑफ बंगाल स्टडीज की स्थापना करेंगे
- अगस्त-2020 में भारत में हो रही इंटरनेशनल बौद्ध कांक्लेव में विशेष अतिथि के तौर पर सभी को आमंत्रित किया
- श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के साथ डिजिटल संपर्क के क्षेत्र में नेशनल नॉलेज नेटवर्क को बढ़ावा देंगे
- अगले महीने भारत में होने जा रहे बिम्सटेक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed