फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm narendra modi barack obama heartfelt interaction recalls by vinay kwatra talks about family mother house

PM Modi: 'जितनी बड़ी आपकी कार, मेरी मां का घर उतना ही बड़ा है', जब पीएम मोदी का जवाब सुन भावुक हो गए थे ओबामा

Sat, 21 Sep 2024 03:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

विनय क्वात्रा ने कहा कि 'मेरा ऐसा मानना है कि उस बातचीत के बाद बराक ओबामा और पीएम मोदी के बीच जो एक जुड़ाव हुआ, वो उस ईमानदारी के आधार पर था।' 

विज्ञापन
pm narendra modi barack obama heartfelt interaction recalls by vinay kwatra talks about family mother house
पीएम मोदी के साथ बराक ओबामा - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे पर बात करते हुए अमेरिका में भारत के राजदूत और पूर्व विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। विनय क्वात्रा बताया कि किस तरह से पीएम मोदी ने अपनी ईमानदारी और सहजता से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी अपना मुरीद बना लिया था। 
विज्ञापन


पूर्व विदेश सचिव ने साझा किया भावुक किस्सा
विनय क्वात्रा ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र में एक ईमानदारी है और वो उनकी बातों में साफ झलकती है'। विनय क्वात्रा ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे पर आए थे और उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे...तो जब दोनों नेताओं के बीच औपचारिक वार्ता खत्म हुई तो दोनों नेता बातचीत स्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मार्टिन लूथर किंग स्मारक जा रहे थे। दोनों नेता बराक ओबामा की लिमोजिन कार में ही सवार थे।' 
विज्ञापन


विनय क्वात्रा ने बताया कि 'वह भी बतौर प्रधानमंत्री के अनुवादक कार में ही मौजूद थे। इस दौरान बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके परिवार के बारे में बात की और पूछा कि आपकी मां कहां रहती हैं? इस पर प्रधानमंत्री ने हंसते हुए कहा कि मैं आपको बताऊंगा तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन ये सच है कि जितनी आपकी कार का ये दायरा है, मेरी माताजी इतने ही साइज के कमरे में रहती हैं।' विनय क्वात्रा ने बताया कि 'पीएम मोदी का जवाब सुनकर बराक ओबामा हैरान रह गए क्योंकि पीएम मोदी के जवाब में उन्हें एक सच्चाई महसूस हुई। साथ ही बराक ओबामा को अहसास हुआ कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं।' विनय क्वात्रा ने कहा कि 'मेरा ऐसा मानना है कि उस बातचीत के बाद बराक ओबामा और पीएम मोदी के बीच जो एक जुड़ाव हुआ, वो उस ईमानदारी के आधार पर था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बराक ओबामा और पीएम मोदी के बीच रही अच्छी दोस्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही। भारत और अमेरिका को करीब लाने में दोनों नेताओं की दोस्ती की भी भूमिका रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक बार कहा था कि 'बराक और मेरे बीच दोस्ती हो गई है। हम जब फोन पर बात करते हैं तो हमारे बीच खुलापन होता है और हम चुटकुले भी सुनाते हैं। इस केमिस्ट्री ने न केवल बराक को मेरे करीब लाया है बल्कि भारत और अमेरिका के लोगों को भी करीब लाया है।' ओबामा ने भी पीएम मोदी की बात से सहमति जताते हुए कहा था कि उनकी दोस्ती दोनों देशों के बीच की गर्मजोशी को दर्शाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed