PM Modi State Dinner: व्हाइट हाउस में पीएम मोदी बोले- अमेरिका में लोग नाटू-नाटू पर डांस करते हैं
PM Modi State Dinner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी राजकीय डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइडन बोले- दोस्ताना रिश्तों का जश्न मनाएंगे#WATCH | US President Joe Biden and First Lady Jill Biden welcome Prime Minister Narendra Modi as he arrives at the White House for the State dinner. pic.twitter.com/73Yf6o8BL9
— ANI (@ANI) June 22, 2023विज्ञापन
राजकीय डिनर के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जिल और मैंने पीएम मोदी के साथ आज काफी अच्छा समय बिताया। आज रात हम भारत और यूएस के दोस्ताना रिश्तों का जश्न मनाएंगे। डिनर के बाद पीएम मोदी ने जो बाइडन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस शानदार डिनर के लिए आपका शुक्रिया राष्ट्रपति जो बाइडन। मेरी यात्रा को सफल करने के लिए जिल बाइडन ने खुद सारी चीजें देखीं। कल शाम आपने मेरे लिए अपने घर के दरवाजे खोले, इसके लिए आपका शुक्रिया।
#WATCH | Jill and I have had a wonderful time with the Prime Minster today, during your truly productive visit. Tonight we celebrate the great bonds of friendship between India and the United States: US President Joe Biden during the official State Dinner at The White House pic.twitter.com/eW152YpMeX
— ANI (@ANI) June 23, 2023
जापान का किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों के लोगों की उपस्थिति से आज की शाम खास हो गई। उन्होंने जापान का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप जिस समस्या का सामना कर रहे थे, वह आपने सुलझा लिया होगा। मुझे उम्मीद है कि जो आज रात यहां आना चाहते थे, आपने उन सभी को आमंत्रित किया होगा। स्टेट डिनर के मेजबान राष्ट्रपति बाइडन और जिल बाइडन को शुभकामनाएं।
#WATCH | This evening is made special by the presence of the people of our two countries, they are our most precious assets. When we met in Japan, for the Quad Summit, you mentioned a problem that you were facing, I am sure that you must have resolved that problem. I hope you… pic.twitter.com/d2Y8RDTGKp
— ANI (@ANI) June 23, 2023
अमेरिका में क्रिकेट की रुचि बढ़ रही है
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे समय गुजर रहा है वैसे-वैसे भारत और अमेरिकी लोग में समझ बढ़ रही है। अब हम एक-दूसरे के नामों का सही उच्चारण कर पाते हैं। भारत में बच्चे स्पाइडर मैन बनते हैं। अमेरिका में लोग नाटू-नाटू पर डांस करते हैं। भारत में बेसबॉल के लिए उत्साह बढ़ रहा है तो वहीं अमेरिका में क्रिकेट में लोगों की रुचि बढ़ रही है। अमेरिकी क्रिकेट टीम इस बार भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में क्वालीफाई होने के लिए प्रयास करेगी। इसके लिए टीम को बहुत-बहुत बधाई।
#WATCH | Amidst the love for Baseball, Cricket is also getting popular in the US. The American team is trying their best to qualify for the Cricket World Cup to be held in India later this year. I wish them good luck and success: PM Modi during the official State Dinner at The… pic.twitter.com/996i2fkdJx
— ANI (@ANI) June 23, 2023
पीएम मोदी के राजकीय डिनर में यह अतिथि शामिल
- माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला (पत्नी के साथ)
- गूगल सीईओ सुंदर पिचाई (पत्नी के साथ)
- अमेरिकी वाणिज्य सचिव गिना रायमोंडो (पति के साथ)
- कांग्रेस स्पीकर कैविन मैक्कार्थी (पत्नी के साथ)
- एडोब सीईओ शांतनु नारायण (पत्नी के साथ)
- अमेरिकी राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन (पत्नी के साथ)
- जिरोधा सह-संस्थापक निखिल कामथ
- भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर एम. नाइट श्यामलन (पत्नी के साथ)
- महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा
- पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूई (पति के साथ)
- रिलायंस के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी (पत्नी के साथ)