जापान में बोले प्रधानमंत्री मोदी, '130 करोड़ भारतीयों ने देश में बनाई मजबूत सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी-20 सम्मेलन में भाग लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां कोबे में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं सात महीने बाद फिर यहां आकर भाग्यशाली हूं। यह संयोग है कि जब पिछली बार मैं यहां आया था और आपने मेरे मित्र शिंजो आबे में अपना विश्वास दिखाया था। आज जब मैं यहां हूं, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने इस प्रधान सेवक पर और भरोसा दिखाया है।
#WATCH live from Japan: Prime Minister Narendra Modi attends a community event at the Hyogo Prefecture Guest House in Kobe. https://t.co/j74qRF8v5F
— ANI (@ANI) June 27, 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने पहले से मजबूत सरकार बनाई है। यह बड़ी है। तीन दशक के बाद, पहली बार, पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और उसमें लोगों ने अमृत मिलाया सबका विश्वास। हम इस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत मजबूत बनेगा।
PM Modi in Kobe, Japan: 130 Crore Indians formed an even stronger govt. This is big. After three decades, for the first time, a govt with clear majority formed govt for the second time in a row. https://t.co/g7s15rwoGy
— ANI (@ANI) June 27, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात होती है तो जापान इसमें महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ये संबंध आज के नहीं है बल्कि सदियों से बने हुए हैं। इन संबंधों में एक-दूसरे की संस्कृति को लेकर सम्मान और सामंजस्यता है।
PM Narendra Modi in Japan: When it comes to India's relations with the world, Japan holds an important position. These relations are not from today but dates back to centuries. It has harmony and respect for each other's culture in its foundation. pic.twitter.com/Jvsad76H64
— ANI (@ANI) June 27, 2019