फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modis Australia visit still on despite cancellation of the Quad leaders meeting Premier Albanese

Quad Summit: क्वाड शिखर सम्मेलन रद्द होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया आएंगे पीएम मोदी, एंथनी अल्बनीज ने की पुष्टि

Wed, 17 May 2023 04:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 17 May 2023 04:53 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि वह पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार संबंधों पर बातचीत करेंगे और वह सिडनी में उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं।

विज्ञापन
PM Modis Australia visit still on despite cancellation of the Quad leaders meeting Premier Albanese
Anthony Albanese, एंथनी अल्बनीस, अल्बनीस , Albanese - फोटो : Twitter

विस्तार

अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। इस बीच, देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को कहा कि इसके बावजूद उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी सिडनी का दौरा करेंगे। अल्बनीज ने कहा कि वह उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से सवाल किया गया कि 24 मई को सिडनी में क्वाड की बैठक रद्द होने के बाद भी क्या भारतीय प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

क्वाड नेताओं के सम्मेलन में अल्बनीज, मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को हिस्सा लेना था। अल्बनीज ने ब्रिसबेन में एबीसी रेडियो से कहा, प्रधानमंत्री मोदी मेरे साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अगले सप्ताह यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कारोबारी बैठकें भी करेंगे और सिडनी में ओलंपिक स्थल पर होमबुश में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्बनीज ने कहा, वह ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार संबंधों पर भी बातचीत करेंगे और मैं सिडनी में उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं।हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा बाइडन की घोषणा के मद्देनजर अपनी यात्रा रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री किशिदा अभी क्वाड बैठक के लिए आ रहे थे। एक अलग द्विपक्षीय कार्यक्रम तय नहीं था। इससे पहले अल्बनीज ने कहा कि क्वाड बैठक रद्द होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी निश्चित रूप से अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में स्वागत योग्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

19 मई से तीन देशों की यात्रा पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान वह जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जापान की मेजबानी में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 मई तक जापान के हिरोशिमा में रहेंगे। वह जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री जी-7 सत्रों को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के दौरान वह दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि; खाद्य, उर्वरक और उर्जा सुरक्षा; स्वास्थ्य; लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण; बुनियादी ढांचा और विकास सहयोग जैसे विषयों पर बोलेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से इतर प्रतिभागी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

जापान से पापुआ न्यू गिनी जाएंगे मोदी
जापान से प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी जाएंगे, जहां वह 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ संयुक्त रूप से 'फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन' (एफआईपीआईसी III शिखर सम्मेलन) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

पापुआ न्यू गिनी का जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री
पापुआ न्यू गिनी की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। 2014 में शुरू किए गए एफआईपीआईसी में भारत और 14 प्रशांत द्वीप देश (फिजी, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा, तुवालु, किरिबाती, समोआ, वानुअतु, नियू, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, मार्शल आइलैंड्स रिपब्लिक, कुक आइलैंड्स, पलाऊ, नाउरू और सोलोमन द्वीप) शामिल हैं। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी पापुआ न्यू गिनी में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें गवर्नर जनरल सर बॉब डाडे और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ बैठकें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed