फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi will visit the US next month A Great Opportunity To India-US Ties: US State Dept

US: 'दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने का अवसर’, पीएम मोदी के आगामी US दौरे पर बोलीं अमेरिकी अधिकारी

Fri, 19 May 2023 08:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 May 2023 08:53 AM IST
सार

राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। वहां, वह अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ 22 जून को राजकीय रात्रिभोज करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will visit the US next month A Great Opportunity To India-US Ties: US State Dept
भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। - फोटो : social media

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते को और मजबूती मिलेगी। इस बीच, अमेरिका के विदेश विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी के अमेरिका की यात्रा से दोनों नेताओं के पास दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करने का एक बड़ा अवसर है।

विज्ञापन


22 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ करेंगे भोज

गौरतलब है, राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। वहां, वह अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ 22 जून को राजकीय रात्रिभोज करेंगे।

विज्ञापन

मेजबानी करने के लिए उत्साहित

दक्षिण और मध्य एशिया की उप सहायक विदेश मंत्री नैन्सी इजो जैक्सन का कहना है कि वह पीएम मोदी की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के पास भारत-अमेरिका के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करने का एक बड़ा अवसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए क्षेत्रों पर चर्चा करने की उम्मीद

नैन्सी ने कहा कि दोनों नेता इस मौके पर बढ़ते व्यापार, निवेश और रक्षा साझेदारी की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और खाद्य सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, ऐसे में उम्मीद है कि वे सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। 

जैक्सन ने कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बात होगी। चाहें वह दोनों देशों के लोगों के बीच साझा निवेश हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या वीजा हर अहम मुद्दा बातचीत का हिस्सा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed