फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi will hold bilateral talks with Donald trump, know all his today programmes

36 घंटे में ट्रंप-मोदी की होगी दूसरी मुलाकात, जानें क्या है आज पीएम का पूरा कार्यक्रम

Tue, 24 Sep 2019 09:26 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 24 Sep 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will hold bilateral talks with Donald trump, know all his today programmes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ह्यूस्टन में रविवार को हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करने के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। महासभा के सभागार में संयुक्त राष्ट्र की आम बहस को ट्रंप के संबोधित करने के बाद मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति स्थानीय समयानुसार अपराह्न सवा 12 बजे (भारतीय समयानुसार रात पौने 10 बजे) संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारतीय अधिकारियों ने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि जानकारी के लिए बैठक का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोनों वैश्विक नेता इससे पहले रविवार को मंच साझा कर चुके हैं। दोनों ने 50 हजार भारतीय अमेरिकियों को ह्यूस्टन शहर में हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया था। जहां दोनों नेताओं के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दी थी। दोनों ने इस मंच से इस्लामिक आंतकवाद पर कड़ा प्रहार किया था। इसके अलावा मोदी-ट्रंप ने व्यापार, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा के क्षेत्र पर जोर दिया था। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी इवेंट के दौरान मुलाकात के 36 घंटे बाद दूसरी बार मोदी और ट्रंप मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन अधिवेशन में हिस्सा लिया। आज प्रधानमंत्री ट्रंप के बाद भारत-प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं संग बैठक करेंगे। इसके अलावा उन्हें बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जानें उनके पूरे दिन का कार्यक्रम भारतीय समयानुसार:

 

9.45 बजे रात पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे।

10.45 बजे रात पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र द्वारा राष्ट्राध्यक्षों के लिए लिए आयोजित लंच में शिरकत करेंगे।

25 तारीख के रात एक बजे पीएम मोदी इंडिया पैसिफिक आईलैंड लीडर्स मीटिंग में शामिल होंगे।

सुबह 4 बजे पीएम मोदी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोलकीपर्स ग्लोबल अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा।
 

(ये हैं अमेरिका के स्थानीय समयानुसार)

12:15 बजे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे।
13:15 बजे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा सभी देशों के राष्ट्राध्यकों के लिए आयोजित लंच में हिस्सा लेंगे।
15:30 बजे भारत-प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं संग बैठक करेंगे।
18:30 बजे- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।       
20:10 बजे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित किया जाएगा।



मोदी ने न्यूयॉर्क में कई विश्व नेताओं के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद सहित कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। मोदी ने यहां मर्केल, कोंते, बिन हमद, कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक्यू मार्क्वेज, नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मदू इसूफू, नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री से विशेषकर व्यापार एवं निवेश क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर चर्चा की और रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी बात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed