{"_id":"646ca4abfba0fa0beb0e3b01","slug":"pm-modi-welcomed-with-traditional-smoking-ceremony-in-australia-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: ऑस्ट्रेलिया में पत्तियों के धुंए से हुआ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, जानें क्या है 'स्मोकिंग सेरेमनी'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi: ऑस्ट्रेलिया में पत्तियों के धुंए से हुआ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, जानें क्या है 'स्मोकिंग सेरेमनी'
Tue, 23 May 2023 05:04 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 23 May 2023 05:04 PM IST
सार
पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक 'स्मोकिंग सेरेमनी' से किया गया, जिसकी चर्चा हर तरफ है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का 'स्मोकिंग सेरेमनी' के साथ स्वागत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पीएम एल्बनीज ने कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में पहुंचे पीएम मोदी की अगुवाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने गर्मजोशी से की। इस बीच पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक 'स्मोकिंग सेरेमनी' से किया गया, जिसकी चर्चा हर तरफ है।
विज्ञापन
जानें क्या होती है 'स्मोकिंग सेरेमनी'
ऑस्ट्रेलिया में किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्यक्रम की शुरुआत स्मोकिंग सेरेमनी से की जाती है जो किय यहां का एक पारंपरिक रिवाज है। इस रिवाज में स्थानीय पौधों की पत्तियों (औषधीय) से धुआं किया जाता है। इस औषधीय धुएं को लेकर ऐसी मान्यता है कि इससे आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि स्मोकिंग सेरेमनी से बुरी आत्माओं को दूर किया जा सकता है। पहले इसे बच्चे के जन्म या दीक्षा, धार्मिक कार्यक्रमों के वक्त किया जाता था। अब विदेशी मेहमानों के स्वागत के दौरान भी स्मोकिंग सेरेमनी की जाती है। इस सेरेमनी को अक्सर आदिवासी समुदाय के किसी सदस्य द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है। मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है। पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया। ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया।
विज्ञापन
अल्बनीज बोले- पीएम मोदी बॉस, इनकी लोकप्रियता रॉकस्टार जैसी
सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय प्रवासियों का उत्साह देख ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बॉस बताया। कहा, इनकी लोकप्रियता रॉकस्टार जैसी है। दुनिया में कहीं भी जाते हैं, इनका शानदार स्वागत किया जाता है। दरअसल, मोदी के स्टेडियम में पहुंचते ही वहां मौजूद करीब 21 हजार भारतवंशियों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। अल्बनीज ने उन्हें गले लगाया और कहा, मोदी की लोकप्रियता अमेरिकी गायक-गीतकार स्प्रिंगस्टीन जैसी है। आखिरी बार इसी एरिना में स्प्रिंगस्टीन को देखा था। तब उन्हें भी ऐसा स्वागत नहीं मिला था, जैसा मोदी को मिला। स्प्रिंगस्टीन को फैन बॉस बुलाते हैं। अल्बनीज ने ‘प्रिय मित्र’ मोदी को ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भावना लाने के लिए धन्यवाद दिया।
भारत को समझना है तो ट्रेन बस में करें यात्रा
भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा, अगर भारत को ठीक ढंग से समझना है तो ट्रेन और बस में यात्रा करनी चाहिए। मार्च में जब मैं भारत में था, उस यात्रा में मैं अपने साथ कई यादगार क्षण लेकर आया। गुजरात में होली हो या दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पाजलि अर्पित करना। मैं जहां भी गया, मैंने ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच एक गहरा जुड़ाव महसूस किया। अल्बनीज ने कहा, बतौर प्रधानमंत्री अपना एक साल पूरे होने का जश्न आज मैं यहां मना रहा हूं। मैं इस अपने दोस्त मोदी से छह बार मिला हूं लेकिन यहां उनके साथ मंच साझा करने से बेहतर कुछ भी नहीं है। मोदी का यहां स्वागत करना अपने आम में एक खुशी है। अल्बनीज ने कहा, जैसी ऊर्जा और गर्मजोशी आज रात यहां है वैसी कहीं भी नहीं हो सकती।
सिडनी के उपनगर में लिटिल इंडिया की आधारशिला
मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ सिडनी के उपनगर हैरिस पार्क में बनने वाले ‘लिटिल इंडिया’ गेटवे की आधारशिला रखी। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती के प्रतीक और प्रवासी भारतीयों के अपार योगदान को मान्यता देगा। हैरिस पार्क पश्चिमी सिडनी में एक केंद्र है जहां भारतीय समुदाय दिवाली और ऑस्ट्रेलिया दिवस जैसे त्योहारों और कार्यक्रमों का जश्न मनाता है। हैरिस पार्क को ‘लिटिल इंडिया’ घोषित करने की घोषणा ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने कुडोस बैंक एरिना में मोदी का स्वागत करते हुए की। पीएम मोदी ने इसके लिए उनको धन्यवाद भी कहा। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 की जनगणना से पता चला कि हैरिस पार्क के 5,043 निवासियों में से 45% भारतीय मूल के हैं।
प्रख्यात हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सराहा
पीएम मोदी से मिलने के बाद सुपरएनुएशन (रिटायर्ड) फंड ऑस्ट्रेलियन सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर ने कहा, वह वाकई प्रभावशाली हैं। वे व्यापार को समझते हैं और उत्साहवर्धन भी करते हैं। भारत के लिए पीएम मोदी ने बड़े सपने देखे हैं, जो जायज हैं और बहुत मजबूत संदेश देते हैं। बता दें, ऑस्ट्रेलियन सुपर भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में निवेश करता आया है।
पीएम से मिलना बड़ा सम्मान : सेबैस्टियन
ऑस्ट्रेलिया आइडल 2023 के विजेता और मशहूर गायक गाइ थियोडोर सेबैस्टियन ने पीएम मोदी से मुलाकात को बड़ा सम्मान बताते हुए कहा, उन्होंने मां के बारे में पूछा, जो मूल रूप से कानपुर से ताल्लुक रखती हैं। इसके अलावा जिस धैर्य और सम्मान के साथ पूरी बात सुनी, वह अभिभूत करने वाला अनुभव है। गाइ ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया गीत-संगीत के बारे में बताया, मोदी ने नाटू-नाटू का वीडियो दिखाया।
मोदी ग्रीन हाइड्रोजन के चैंपियन : जॉन एंड्रयू
फॉर्टेस्क्यू मेटल ग्रुप के पूर्व सीईओ व अध्यक्ष जॉन एंड्रयू हेनरी फोरेस्ट ने पीएम मोदी से मिलने के बाद कहा, वह ग्रीन हाइड्रोजन जैसे हरित ईंधन को बढ़ावा देने वाले ग्लोबल चैंपियन हैं। मोदी मानते हैं कि दुनिया को कोयला, गैस व डीजल-पेट्रोल जैसे जीवाष्म ईंधनों के ऐसे विकल्प की जरूरत है, जो इनकी तरह सभी काम प्रदूषण फैलाए बिना कर सके।
भारत के साथ चलना होगा : राइनहार्ट
ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष जॉर्जीना होप राइनहार्ट ने कहा, पीएम मोदी से बात करना उत्साहजनक था। उन्होंने कहा, पीएम मोदी कारोबार का रेड टेप की जगह रेड कार्पेट से स्वागत कर रहे हैं। इसी कारण बीते 8-9 वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 2 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 3.5 लाख करोड़ डॉलर की हो गई हे। इसका भागीदार बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के लिए तेजी से कदम उठाने होंगे।
भाग्यशाली हूं मोदी से मिल पाई : सराह टॉड
ऑस्ट्रेलियाई मास्टरशेफ सराह टॉड भारतीय व्यंजन बनाती हैं। उनके शो, माय रेस्टोरेंट इन इंडिया को दुनिया के 156 देशों में देखा जाता है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टॉड ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी लाजवाब शख्स हैं। उनसे मिलकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। अपने देश के साथ पूरी दुनिया को लेकर उनका नजरिया प्रेरित करने वाला है।
समझ में आई लोकप्रियता : ब्रायन श्मिड
2011 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विज्ञानी ब्रायन पॉल श्मिड ने कहा, उन्होंने अपने जीवनकाल में पीएम मोदी जितना चर्चित नेता नहीं देखा। मिलने के बाद समझ आया कि ऐसा क्यों हैं। श्मिड ने कहा, पीएम मोदी किसी से बात करते हैं, तो उसमें पूरी रुचि लेते हैं। फिर चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर रहे हों या किसी आम शख्स से पहली बार मिल रहे हों।
ऑस्ट्रेलिया में चली मोदी एयरवेज
ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया के तमाम शहरों से लोग चार्टर्ड बस और हवाई जहाजों से सिडनी पहुंचे। आलम यह रहा कि क्वांटास की चार्टर्ड उड़ानों को मोदी एयरवेज की उड़ान कहा जाने लगा। हजारों लोग चार्टर्ड फ्लाइटों के जरिये पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने सिडनी पहुंचे।