फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi usa visit barack obama warns india over muslim minority rights in india joe biden reply

PM Modi USA Visit: ओबामा बोले- पीएम मोदी से अल्पसंख्यकों के हालात पर बात होनी चाहिए, जो बाइडन ने कही ये बात

Fri, 23 Jun 2023 09:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को पीएम मोदी से मुलाकात में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मानव अधिकारों की बात करना थोड़ा मुश्किल होता है। 

विज्ञापन
pm modi usa visit barack obama warns india over muslim minority rights in india joe biden reply
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में अल्पसंख्यकों के हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत टूट सकता है। बराक ओबामा ने अपील की कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन


क्या बोले ओबामा
सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में बराक ओबामा ने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करता, जिन्हें मैं अच्छी तरह जानता हूं, तो मैं उनसे कहता कि अगर वह भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगे, तो ऐसी आशंका है कि किसी पॉइंट पर आकर भारत टूट सकता है। ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को पीएम मोदी से मुलाकात में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मानव अधिकारों की बात करना थोड़ा मुश्किल होता है। 
विज्ञापन


ओबामा ने कहा कि 'हमने देखा है कि जब आंतरिक संघर्ष बढ़ेगा तो यह ना भारत के मुसलमानों के हित में होगा और ना भारत के हिंदुओं के हित में। मुझे लगता है कि इन चीजों के बारे में पूरी ईमानदारी से बात की जानी चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन के साथ किया डिनर, एनएसए अजीत डोभाल भी हुए शामिल


जो बाइडन ने कही ये बात
बराक ओबामा के बयान के कुछ घंटे बाद जो बाइडन की पीएम मोदी से राजकीय डिनर के दौरान मुलाकात हुई। इस दौरान संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बाइडन ने कहा कि 'प्रत्येक नागरिक की गरिमा भारत के डीएनए में है। हम प्रत्येक नागरिक की गरिमा की रक्षा में विश्वास रखते हैं। यह अमेरिका के डीएनए में है और भारत के डीएनए पर भी मेरा विश्वास है। हमारी सफलता में पूरी दुनिया की हिस्सेदारी है।' 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने भी पीएम मोदी से भारत में लोकतंत्र को लेकर सवाल किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जातीय, नस्ल, धर्म, लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे में दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed