फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi US Visit: PM Modi addressed in White House news update in hindi

PM Modi: व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत; कहा- हम सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय पर भरोसा करते हैं

Thu, 22 Jun 2023 09:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Jun 2023 09:12 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि एक प्रकार से यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है, उनका गौरव है। यह सम्मान अमेरिका में रहने वाले चार मिलियन से अधिक भारतीय मूल के लोगों का भी सम्मान है- इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति बाइडन और जिल बाइडन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
PM Modi US Visit: PM Modi addressed in White House news update in hindi
पीएम मोदी जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंच चुके हैं। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी को 21 तोपों की सलामी दी गई। स्वागत समारोह में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सेकेंड जेंटलमैन डगलस एमहॉफ भी मौजूद थे। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में हुए समारोह के दौरान कई हजार भारतीय अमेरिकी देश के अलग-अलग हिस्सों से मोदी की एक झलक पाने पहुंचे थे। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के गगनभेदी नारे लगते रहे। यहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन का भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उमंग और उत्साह से भरे हुए भारतीय और अमेरिकी, मेरे प्यारे साथियों आप सबको नमस्कार... सबसे पहले मैं राष्ट्रपति बाइडन के मित्रतापूर्ण स्वागत और दीर्घ दृष्टिपूर्ण संबोधन के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। 

विज्ञापन


मेरा सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान: मोदी
बता दें कि अमेरिका की राजकीय यात्रा पर होने के कारण उन्हें व्हाइट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति जो बाइडन खुद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के लिए ले गए जहां दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक प्रकार से यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है, उनका गौरव है। यह सम्मान अमेरिका में रहने वाले चार मिलियन से अधिक भारतीय मूल के लोगों का भी सम्मान है- इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति बाइडन और जिल बाइडन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


पहली बार व्हाइट हाउस बाहर से देखा था
पीएम मोदी ने कहा कि दोस्तों तीन दशक पहले एक साधारण नागरिक के रूप में मैं अमेरिका यात्रा पर आया था। उस समय मैंने व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। पीएम बनने के बाद मैं स्वयं यहां कई बार आया। पर इतनी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों के लिए पहली बार व्हाइट हाउस के द्वार खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय पर भरोसा करते हैं
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अपनी प्रतिभा, क्षमता और निष्ठा से अपनी शान बढ़ा रहे हैं। आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं। आज आपको दिए गए सम्मान के लिए राष्ट्रपति बाइडन और डॉ बाइडन का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उनका जितना धन्यवाद करूं कम है। दोनों देश अपनी विविधता पर गर्व करते हैं। हम सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय पर भरोसा करते हैं।

अमेरिकी संसद में बोलना सम्मान की बात
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद दुनिया एक नया रूप ले रही है। इस काल में भारत और अमेरिका पूरे विश्व के सामर्थ्य को बढ़ाने में सक्षम होगी। दोनों देश साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रपति बाइडन और मैं भारत अमेरिका संबंधों और अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे। मुझे विश्वास है कि आज की हमारी बातचीत हमेशा की तरह सकारात्मक और उपयोगी रहेगी। मुझे यहां संसद में दूसरी बार बोलने का मौका मिलेगा इस सम्मान के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारत का तिरंगा और अमेरिका का झंडा (द स्टार्स एंड स्ट्राइप्स) हमेशा नई ऊंचाइयां छूते रहे। जय हिंद, गॉड ब्लेस अमेरिका


आपकी मेजबानी करके सम्मानित हूं : बाइडन

इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि आपका व्हाइट हाउस में स्वागत है। राजकीय यात्रा पर आपकी मेजबानी करने वाला पहला व्यक्ति बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिका और भारत के संबंध 21वीं सदी में सबसे निर्णायक रिश्तों में से एक हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed