फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi us visit narendra modi addresses Indian diaspora in Washington latest update in hindi

PM Modi: रीगन सेेंटर में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी- अब अमेरिका में ही रिन्यू हो जाएगा H1B वीजा

Sat, 24 Jun 2023 06:08 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Jun 2023 06:08 AM IST
सार

पीएम मोदी के रीगन सेंटर पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से सभागार गूंज उठा। इसके बाद मशहूर गायिका मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में बताया कि वह यहां से सीधे एयरपोर्ट जाएंगे और मिस्र के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
pm modi us visit narendra modi addresses Indian diaspora in Washington latest update in hindi
PM Modi addresses members of Indian diaspora - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन स्थित रीगन सेंटर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियों को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि H-1B वीजा को रिन्यू करने के लिए आपको अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अमेरिका में रहते हुए ही अब H-1B वीजा रिन्यू हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका के दो और शहरों में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे।

विज्ञापन


'भारत की विकास गाथा में प्रवासी भारतीयों की भूमिका' विषय पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने इस हॉल में भारत का पूरा मैप बना दिया है। आप यहां दूर-दूर से आए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे 'मिनी इंडिया' उमड़ आया है। अमेरिका में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और मेरे बीच पिछले तीन दिनों में काफी चर्चा हुई। मैं कह सकता हूं कि वह अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने हमेशा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों की एक नई और गौरवशाली यात्रा शुरू हुई है। यह वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर हमारे कंवर्जेंस की है। यह नई यात्रा मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के लिए हमारे सहयोग की है। चाहे प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विनिर्माण सहयोग हो या औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला में समन्वय बढ़ाना, भारत-अमेरिका बेहतर भविष्य की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं। जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी का भारत में लड़ाकू विमान बनाने का फैसला भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है। भारत में हो रही प्रगति का सबसे बड़ा कारण भारत का आत्मविश्वास, भारत के लोगों का आत्मविश्वास है। सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने ये आत्मविश्वास हमसे छीन लिया था। उन्होंने कहा कि आज जो नया भारत हमारे सामने है, उसमें वो आत्मविश्वास लौट आया है। ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है। ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों, अपने संकल्पों पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में बताया कि वह यहां से सीधे एयरपोर्ट जाएंगे और मिस्र के लिए रवाना होंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed