फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi US Visit: From vegan chef to organisers know why state dinner is special

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के राजकीय भोज के लिए जिल बाइडन ने चुना वीगन शेफ, जानें क्यों खास है डिनर

Tue, 20 Jun 2023 05:09 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 20 Jun 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में एक भव्य डिनर कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए व्हाइट हाउस में खास तैयारी चल रही है। डिनर से पहले मेहमान की भोजन संबंधी पसंद का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
loader
PM Modi US Visit: From vegan chef to organisers know why state dinner is special
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। वह 21-23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित राजकीय भोज में भी शामिल होंगे। इस बीच सामने आया है कि रात्रि भोज के लिए खास तैयारियां की गई हैं। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी के लिए पौधे आधारित व्यंजन (वीगन व्यंजन) बनाने वाले खास रसोइये का चुनाव किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पहले जानते हैं पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बारे में 
प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 21 जून से 23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। नौ साल में आठवीं बार अमेरिका दौरे पर गए मोदी की यह पहली राजकीय यात्रा है। वे 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी जाएंगे। यहां व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज (डिनर) की मेजबानी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी और सीनेट के स्पीकर चार्ल्स शूमर समेत कई सांसदों के न्यौते पर अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन लंच यानी दोपहर के खाने की मेजबानी करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भी बातचीत करेंगे। वे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी & अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (file)
व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी & अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (file) - फोटो : ANI
अब जानते हैं बाइडन परिवार के साथ निजी डिनर के साथ 
पीएम मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के बुलावे पर अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी का अमेरिका में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। पीएम मोदी 21 जून को वॉशिंगटन पहुंचेंगे, जहां शाम में राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके परिवार के आमंत्रण पर वह एक निजी डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी करेंगी। 

नीना कर्टिस
नीना कर्टिस - फोटो : SOCIAL MEDIA
राजकीय भोज के लिए क्या हैं खास तैयारियां 
इसके अगले दिन यानी कि 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन के साउथ लॉन में एक भव्य डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस स्टेट डिनर में अमेरिका और भारत के कई नामी-गिरामी लोग शामिल होंगे। यह एक भव्य आयोजन होगा। इसके लिए व्हाइट हाउस में खास तैयारी चल रही है। गुरुवार के राजकीय रात्रिभोज से पहले मेहमान की भोजन संबंधी पसंद का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

प्रथम महिला के कार्यालय ने कहा कि सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया की एक वीगन शेफ नीना कर्टिस मेनू बनाने के लिए स्टेट डिनर की गेस्ट शेफ होंगी। नीना, व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमरफोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन के साथ मिलकर मेनू बनाएंगी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं और जिल बाइडन ने शेफ कर्टिस को वीगन व्यंजनों के अपने अनुभव के लिए चुना। बता दें कि एक वीगन व्यंजन आहार में फल, सब्जियां, अनाज और फलियां सहित विशेष रूप से पौधों से संबंधित खाद्य पदार्थ होते हैं। इसमें मांस और अंडे से बचा जाता है। ये खाद्य पदार्थ फाइबर से भरपूर, विटामिन और खनिजों से भरपूर, कोलेस्ट्रॉल से मुक्त और कैलोरी और संतृप्त वसा में कम होते हैं। इन विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को खाने से आपके शरीर को आवश्यक सभी प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। 

ये लोग करते हैं स्टेट डिनर की तैयारी
स्टेट डिनर के बारे में व्हाइट हाउस के पूर्व क्यूरेटर बेट्टी मोंकमैन कहते हैं, 'यह एक शिष्टाचार, सद्भावना की अभिव्यक्ति और आतिथ्य देने का एक तरीका है। साथ ही साथ यह वैश्विक शक्ति और प्रभाव को भी प्रदर्शित करता है। प्रथम महिला का कार्यालय इन रात्रिभोजों की तैयारी में उनकी सामाजिक टीम, कार्यकारी आवास के कर्मचारियों से लेकर फूलवाले, पेस्ट्री शेफ और विदेश विभाग के साथ मिलकर काम करता है।

जोशुआ बेल
जोशुआ बेल - फोटो : SOCIAL MEDIA
सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे ग्रैमी पुरस्कार विजेता
इस बीच ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी वायलिन वादक जोशुआ बेल शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय रात्रिभोज का एक अहम हिस्सा है। अमेरिकी कलाकार बीते दो सौ से अधिक वर्षों से व्हाइट हाउस में संगीत के जरिए मेहमानों को मंत्रमुग्ध करते आए हैं। व्हाइट हाउस के एक दस्तावेज के मुताबिक, मरीन बैंड राष्ट्रपति भवन में 1801 में राष्ट्रपति जॉन एडम्स और प्रथम महिला अबीगैल एडम्स के समय से है।

कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी।
कमला हैरिस के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Social media
दौरे के अंतिम दिन कमला हैरिस और ब्लिंकन के साथ लंच
23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वॉशिंगटन डीसी के लफायेते स्कवायर पार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय मूल के लोगों के साथ डिनर भी करेंगे। 

राजकीय यात्रा से पूर्व अमेरिका में भारी उत्साह
पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले भारतीय-अमेरिकियों के एक बड़े हिस्से में खुशी और उत्साह का माहौल है। सैकड़ों भारतवंशी देश के प्रमुख स्थानों पर एकत्र हुए और मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। वाशिंगटन डीसी व उसके आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी एकता का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय स्मारक के पास जुटे व जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed