फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to have one-on-one meeting with US President Biden before high-level talks White House agenda news and

PM Modi US Visit: उच्चस्तरीय वार्ता से पहले पीएम मोदी के साथ अलग बैठक करेंगे बाइडन, एजेंडे का खुलासा अभी नहीं

Thu, 22 Jun 2023 01:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 22 Jun 2023 01:22 PM IST
सार

द्विपक्षीय बैठक को लेकर व्हाइट हाउस ने एजेंडा साफ कर दिया है। बताया गया है कि उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों पर बात होगी। इनमें रक्षा, स्पेस, स्वच्छ ऊर्जा और अहम तकनीक को साझा करने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
PM Modi to have one-on-one meeting with US President Biden before high-level talks White House agenda news and
पीएम मोदी का गुरुवार का कार्यक्रम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को दोनों देशों के बीच होने वाली उच्चस्तरीय वार्ता से पहले व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एकांत वार्ता करेंगे। बताया गया है कि यह बैठक दोनों नेताओं के बीच अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली वार्ता से अलग होगी। दोनों नेता इस बैठक में क्या बात करेंगे उसका एजेंडा फिलहाल साफ नहीं है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ द्विपक्षीय बैठक को लेकर व्हाइट हाउस ने एजेंडा साफ कर दिया है। बताया गया है कि उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों पर बात होगी। इनमें रक्षा, स्पेस, स्वच्छ ऊर्जा और अहम तकनीक को साझा करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


क्या होगा पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम?

1. व्हाइट हाउस में होगा आधिकारिक स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी समयानुसार गुरुवार सुबह ही व्हाइट हाउस पहुंचेंगे। यहां साउथ लॉन में उनका आधिकारिक स्वागत होगा और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। साउथ लॉन में कई भारतीय मूल के अमेरिकियों के आने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. ओवल ऑफिस में होगी एकांत चर्चा, फिर द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी के स्वागत समारोह में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ भी शामिल होंगे। इसके बाद दोनों देशों के नेता ओवल ऑफिस में एकांत चर्चा करेंगे। मोदी और बाइडन इसके बाद उच्चस्तरी चर्चा में भी हिस्सा और दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय समझौतों पर मुहर लगाएंगे। दोनों नेता इसके बाद व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में न्यूज कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे, जहां वे पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। 



आमतौर पर दोनों नेताओं को अनिवार्य तौर पर दो सवालों के जवाब देने होते हैं। हालांकि, नवंबर 2009 में राजकीय यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सिर्फ एक-एक सवाल का ही जवाब दिया था। 


3. अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी इस बैठक के बाद अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। यहां वे संसद के साझा सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें सीनेट (उच्च सदन) और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (निचले सदन) के सांसद मौजूद होंगे। इसके अलावा भारतीय मूल के कई अमेरिकी भी इस संबोधन के गवाह बनेंगे। 

4. पीएम मोदी के लिए आधिकारिक डिनर का आयोजन
पीएम मोदी कांग्रेस में संबोधन के बाद दोबारा व्हाइट हाउस लौटेंगे, जहां राष्ट्रपति बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन आधिकारिक डिनर का आयोजन करेंगी। व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन में 400 गेस्ट के बीच पीएम मोदी कई अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। डिनर के लिए गेस्ट लिस्ट का खुलासा रिसेप्शन से महज एक घंटे पहले किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद मनोरंजन के भी कुछ प्रोग्राम रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed