{"_id":"5d887ac08ebc3e93ae3f3359","slug":"pm-modi-says-sorry-to-john-cornyn-wife-sandy-as-he-attended-howdy-modi-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ...और जब मोदी ने अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वीडियो: ...और जब मोदी ने अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से मांगी माफी
Mon, 23 Sep 2019 01:26 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-जॉन कॉर्निन
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ह्यूस्टन शहर में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। इसी बीच प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से माफी मांगी क्योंकि उनके जन्मदिन पर कॉर्निन ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में मोदी कॉर्निन की पत्नी सैंडी से माफी मांगते और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पति मोदी के साथ खड़े मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी ने कहा, ‘मैं आपसे माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि आज आपका जन्मदिन है और आपके जीवनसाथी मेरे साथ हैं। स्वाभाविक रूप से आपको आज मुझसे जलन हो रही होगी। आपको शुभकामनाएं, मैं आपके सुखद जीवन और बेहद समृद्ध शांतिपूर्ण भविष्य की कामना करता हूं। शुभकामनाएं।’
टेक्सास से सीनेटर जॉन कॉर्निन और सैंडी की शादी को 40 साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं। कॉर्निन ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों में से एक थे। मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया।