फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi's big initiative against cervical cancer, India will spend 7.5 million dollars

Quad summit: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ PM मोदी की बड़ी पहल, भारत इस बीमारी पर खर्च करेगा 7.5 मिलियन डॉलर

Sun, 22 Sep 2024 06:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

Quad summit: शनिवार को डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहल हिंद-प्रशांत देशों में लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।

विज्ञापन
PM Modi's big initiative against cervical cancer, India will spend 7.5 million dollars
पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए भारत ने 7.5 मिलियन अमरीकी डॉलर का अनुदान देने का ऐलान किया  है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इस रोग के परीक्षण, जांच और निदान के लिए इस राशि को खर्च किया जाएगा। क्वाड शिखर सम्मेलन के बाद भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्राध्यक्षों ने कैंसर मूनशॉट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

जिसमें सभी नेताओं ने इस बीमारी के खिलाफ एक साथ लड़ने का ऐलान किया। 

पीएम मोदी ने बाइडन की पहल की सराहना की
शनिवार को डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहल हिंद-प्रशांत देशों में लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीवा के कैंसर को रोकने, उसका पता लगाने व इलाज करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति बाइडन की इस विचारशील पहल की बेहद सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्द-प्रशांत देशों में लोगों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य संबंधी देखभाल प्रदान करने में काफी मदद करेगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भारत भी अपने देश में बड़े पैमाने पर ग्रीवा के कैंसर की जांच का कार्यक्रम चला रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सर्वाइकल कैंसर के लिए अपनी वैक्सीन भी बनाई है। एआई की मदद से इसके लिए नए ट्रीटमेंट प्रोटोकाल शुरू किए जा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर मूनशॉट पहल में पीएम मोदी ने भारत के ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर परीक्षण, जांच और निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर की रोकथाम के लिए रेडियोथेरेपी  उपचार और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करेगा।

भारत से टीके की 40 मिलियन खुराक की आपूर्ति करेगा
उन्होंने कहा कि गावी और क्वाड कार्यक्रमों के तहत भारत से टीके की 40 मिलियन खुराक की आपूर्ति से हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब क्वाड कार्य करता है, तो यह केवल राष्ट्रों के लिए ही नहीं होता है बल्कि यह लोगों के लिए होता है और यही इसके मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण का असली सार है।

भारत डिजिटल स्वास्थ्य से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक पहल में अपने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के योगदान के माध्यम से कैंसर की जांच, देखभाल और निरंतरता के लिए डीपीआई पर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के इच्छुक देशों को तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा।


कैंसर मूनशॉट पहल के माध्यम से, क्वाड नेताओं ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों में ग्रीवा के कैंसर की देखभाल और उसके उपचार से जुड़े इकोसिस्टम में अंतराल को पाटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर एक ‘जॉइंट कैंसर मूनशॉट फैक्ट शीट’ जारी की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed