फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi praised for his ability to respect all communities At Australia event

Australia: जब कार्यक्रम में अलग-अलग धर्म के प्रतिनिधि मंच से ही करने लगे भारत के पीएम की तारीफ, ये रही वजह

Mon, 24 Apr 2023 12:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

सतनाम सिंह संधू ने 'हार्टफेल्ट लेगेसी टू द फेथ' पुस्तक भी भेंट की, जो सिख समुदाय के लिए पीएम मोदी द्वारा किए गए योगदान और कार्यों पर आधारित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष होने की सराहना की।
 

विज्ञापन
PM Modi praised for his ability to respect all communities At Australia event
ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी की हुई तारीफ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के बंजिल पैलेस में आयोजित विश्व सद्भावना कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक समुदायों से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सांसद जेसन वुड ने कार्यक्रम को सफल बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक नेताओं के साथ शांति और सद्भाव की एक सुर में बात करके अच्छा लगा। यह कार्यक्रम वाकई बहुत शानदार अनुभव रहा। बता दें, जेसन ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक सुरक्षा, प्रवासी सेवाओं और बहुसांस्कृतिक मामलों के छाया मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में सकारात्मक संदेश भेजने वाले धार्मिक नेताओं का होना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में एनआईडी फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सतनाम सिंह संधू, ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त राजदूत मनप्रीत वोहरा, ऑस्ट्रेलिया के एंग्लिकन चर्च के बिशप फिलिप जेम्स हगिंस, विक्टोरिया में अहमदिया मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य डॉ तारिक बट सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू ने पुस्तक की भेट
सतनाम सिंह संधू ने 'हार्टफेल्ट लेगेसी टू द फेथ' पुस्तक भी भेंट की, जो सिख समुदाय के लिए पीएम मोदी द्वारा किए गए योगदान और कार्यों पर आधारित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष होने की सराहना की।

भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
संधू ने कहा कि विभिन्न समुदायों और धर्मों के लोग सदियों से भारत में रहते आए हैं और हम सभी सांप्रदायिक सद्भाव में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा है। साथ ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कई अन्य देशों की तरह भारत में सभी समुदायों को पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त है। उन्हें जाति, पंथ या धर्म के किसी भी भेदभाव के बिना सभी अवसर दिए जाते हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित भी महसूस करते हैं।

विदेश में 9 साल के विकास कार्य की हुई तारीफ
उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देश में पिछले 9 साल में हुए विकास कार्य और उससे पहले 65 साल में किए गए काम में स्पष्ट अंतर है। दुनिया ने हर क्षेत्र में अपार विकास किया है, लेकिन उसे सच्ची शांति केवल धर्म से मिलती है। हमें धार्मिक सद्भाव और विश्व शांति पर ध्यान देना चाहिए। क्षेत्रीय मतभेदों को पार करना चाहिए और सभी को ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

क्या है सद्भावना कार्यक्रम 
सद्भावना कार्यक्रम एनआईडी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के दृष्टिकोण को लेकर पूरी दुनिया को 'एक परिवार' के रूप में दुनिया के हर कोने में ले जाती है। इस कार्यक्रम में धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों, विद्वानों, प्रचारकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। नामधारी समाज के आध्यात्मिक गुरु सतगुरु उदय सिंह ने कहा कि धर्म सबको जोड़ता है और धर्म का अर्थ प्रेम और शांति है। 

पीएम मोदी के पास है जादू 
जेम्स हगिंस ने कहा कि वह भारत के खिलाफ बनाई जा रही कहानी से सहमत नहीं हैं कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, विक्टोरिया में अहमदिया मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य डॉ तारिक बट, जो पाकिस्तान से हैं और अब ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, ने कहा कि यह आयोजन एक बड़ी पहल है। हिंदू और मुस्लिम समुदायों को एक साथ लाने वाला एक मंच है। 


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सद्भाव और शांति को बढ़ावा देने के लिए सभी समुदायों को साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करके सही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास वह करिश्मा है जहां लोग उनके धार्मिक झुकाव की परवाह किए बिना उनका अनुसरण कर रहे हैं, जो अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed