फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi praise singapore said inspiration for developing countries wants create many in india

PM Modi: 'हम भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं', प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण एशियाई देश को बताया प्रेरणा

Thu, 05 Sep 2024 11:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Sep 2024 11:53 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंगापुर सिर्फ सहयोगी देश ही नहीं है बल्कि यह हर विकासशील देशों के लिए प्रेरणा है। हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में काम भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
pm modi praise singapore said inspiration for developing countries wants create many in india
सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वॉन्ग के साथ पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में अपने समकक्ष लॉरेंस वॉन्ग के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सिंगापुर की जमकर तारीफ की और इस देश को विकासशील देशों के लिए प्रेरणा बताया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि वह भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


'सभी विकासशील देशों के लिए सिंगापुर प्रेरणा'
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग के साथ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'मैं अपने भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं। आपके (लॉरेंस वॉन्ग) के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। इसके लिए आपको बहुत शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में सिंगापुर और तेजी से विकास करेगा।' प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंगापुर सिर्फ सहयोगी देश ही नहीं है बल्कि यह हर विकासशील देशों के लिए प्रेरणा है। हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। दोनों देशों के मंत्रियों के बीच शुरू हुआ गोलमेज सम्मेलन बेहद खास है और अपने आप में अग्रणी पहल है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक, साइबर सिक्योरिटी और उत्पादन को आधुनिक बनाने जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग, भारत-सिंगापुर के बीच होने वाली मंत्री स्तर की गोलमेज बैठक की पहचान बन गया है। प्रधानमंत्री के साथ इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, पूर्व मामलों के विदेश सचिव जयदीप मजूमदार और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पीएम के साथ सेमीकंडक्टर कंपनी एईएम होल्डिंग लिमिटेड के प्लांट का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और वरिष्ठ मंत्री गोह चोक तोंग और विभिन्न कंपनियों के सीईओ के साथ भी मुलाकात की। 


चार समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे पर दोनों देशों के बीच चार अहम समझौतों पर भी सहमति बनी। इसके तहत दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। समझौते के तहत भारत और सिंगापुर में डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और स्किल डेवलेपमेंट के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। साथ ही सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और स्किल डेवलेपमेंट जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed