फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi popularity us president joe biden ask for autograph australia pm also praise in quad meeting in japan

PM Modi: पीएम मोदी के फैन हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, बोले - मुझे आपका ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए

Sun, 21 May 2023 09:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 May 2023 09:17 AM IST
सार

अल्बानीज ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
pm modi popularity us president joe biden ask for autograph australia pm also praise in quad meeting in japan
क्वाड बैठक के दौरान की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है लेकिन अब तो दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी ऐसा लगता है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता के कायल हो गए हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तो प्रधानमंत्री मोदी के इतने प्रशंसक बन चुके हैं कि वह उनका ऑटोग्राफ लेने की बात करने लगे हैं। 

विज्ञापन


'मुझे आपका ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए'
जापान में क्वाड बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जिस तरह से पीएम मोदी के पास आकर उनके गले लगे, उसे पूरी दुनिया ने देखा। अब खबर आई है कि क्वाड बैठक के दौरान जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके पास कई शीर्ष नागरिकों की इतने आवदेन आ रहे हैं कि उन्हें काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पीएम मोदी जून में अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। जो बाइडन ने पीएम मोदी से ये भी कहा कि 'उन्हें पीएम मोदी का ऑटोग्राफ ले लेना चाहिए।'
विज्ञापन


सिडनी में पीएम मोदी का कार्यक्रम रहेगा हाउसफुल
क्वाड बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी पीएम मोदी की लोकप्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिडनी में कम्युनिटी रिसेप्शन की क्षमता 20 हजार लोगों की है लेकिन अभी भी उनके पास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इतने आवेदन आ रहे हैं कि वह सभी को शामिल नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्बानीज ने अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा लोगों ने उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज मार्च में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में शामिल हुए थे। बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी जापान से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे।




अगले साल भारत में हो सकती है क्वाड की बैठक
प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर जी7 सम्मेलन में शामिल होने जापान दौरे पर हैं। जापान में क्वाड की बैठक भी हो रही है, जो पहले ऑस्ट्रेलिया में होनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के अपना दौरा बीच में ही स्वदेश लौटने के चलते क्वाड की बैठक जापान में ही हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भारत क्वाड बैठक की मेजबानी करना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed