फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi patted President Putins shoulder reaction detail news in hindi

Russia: जब पीएम मोदी ने थपथपाया पुतिन का कंधा, जानें कैसी रही रूसी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

Thu, 11 Jul 2024 09:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

रूस के दौरे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का याराना अंदाज दिखा। दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों नेताओं ने मॉस्को के बाहर आधिकारिक आवास पर चाय के साथ एक अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में भी घुमाया।

विज्ञापन
PM Modi patted President Putins shoulder reaction detail news in hindi
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का थपथपाया कंधा - फोटो : Social Media (Video Grab)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस गए थे। यूक्रेन के साथ युद्ध की शुरुआत होने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक भी की। पीएम मोदी के रूस के दौरे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो भारत-रूस के बीच गहरी दोस्ती को दर्शाता है। दरअसल, इस वीडियो में पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के कंधे को थपथपाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मॉस्को के एटमिक सेंटर का है, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन आपस में बात करते दिख रहे हैं। बातचीत के बीच पीएम मोदी ने पुतिन के कंधे को थपथपाया। हालांकि, पीएम मोदी के ऐसा करने पर पुतिन ने उन्हें कुछ नहीं कहा। वह पीएम मोदी को देखकर मुस्कुराने लगे। इस वीडियो को देखते हुए यूजर्स का कहना है कि ऐसा केवल पीएम मोदी ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के दौरे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का याराना अंदाज दिखा। दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों नेताओं ने मॉस्को के बाहर आधिकारिक आवास पर चाय के साथ एक अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में भी घुमाया।


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी पीएम मोदी ने कई विश्व स्तरीय नेताओं के साथ ऐसा करते हुए देखा गया। साल 2019 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी पीएम मोदी ने कुछ ऐसा ही किया था। दरअसल, दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान पीएम मोदी मजाकिया अंदाज में ट्रंप का हाथ पकड़ा और फिर उनके हाथ में ताली मारी। ये वाक्या पीएम मोदी की विश्व स्तरीय नेताओं के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाता है।

पीएम मोदी का रूस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से नौ जुलाई तक रूस की यात्रा पर थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया था। रूस के  उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने मॉस्को के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी मॉस्को स्थित कार्लटन होटल गए, जहां भारतीय समुदाय के लोग उनसे मिलने आए थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रूस की यात्रा के बाद पीएम मोदी एकदिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया भी गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed