फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi on four-day visit to Canada, Cyprus and Croatia Updates, know full details in Hindi

PM Modi: आज से तीन देशों की यात्रा पर पीएम, कनाडा में G-7 की बैठक में होंगे शामिल; इन देशों का भी करेंगे दौरा

Sun, 15 Jun 2025 04:55 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 15 Jun 2025 04:55 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे साइप्रस और क्रोएशिया का भी दौरा करेंगे।  

विज्ञापन
PM Modi on four-day visit to Canada, Cyprus and Croatia Updates, know full details in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह साइप्रस, कनाडा व क्रोएशिया जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के इस पहले विदेश दौरे को द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने व यूरोपीय संघ और भूमध्यसागरीय क्षेत्र  के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कनाडा में वह जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि  यात्रा के पहले चरण में पीएम साइप्रस पहुंचेंगे। 15-16 जून की यह यात्रा साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर हो रही है। दो दशकों में यह किसी भारतीय पीएम की पहली साइप्रस यात्रा है। राजधानी निकोसिया में पीएम मोदी व राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के बीच वार्ता होगी। लिमासोल में वह उद्यमियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 
जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी भागीदारी
इसके बाद पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर 16-17 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कनाडा के कानानास्किस की यात्रा करेंगे। यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की लगातार छठी भागीदारी होगी। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से AI एनर्जी नेक्सस और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Air India Tragedy: डीएनए जांच से अब तक 19 मृतकों की पहचान; अहमदाबाद हादसे में हताहतों की संख्या 270 तक पहुंची

भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा
अपने दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री प्लेंकोविच द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। पीएम मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से मिलेंगे। क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दिखाएगी।

इसे भी पढ़ें- US: सांसदों पर हमला करने वाले की खोज जारी; निशाने पर थे कई और सांसद; संदिग्ध की गाड़ी में मिली लिस्ट से खुलासा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed