फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi now looks more like a 'visionary statesman' than Chinese prez Xi: Economist who coined BRIC

UK: 'शी जिनपिंग की तुलना में PM मोदी ज्यादा दूरदर्शी नेता', ब्रिटेन के अर्थशास्त्री का बड़ा बयान

Thu, 14 Sep 2023 08:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तुलना में अधिक दूरदर्शी राजनेता बताया है। नई दिल्ली जी20 घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए ठोस प्रयासों की दिशा में पहला कदम हो सकता है।  

विज्ञापन
PM Modi now looks more like a 'visionary statesman' than Chinese prez Xi: Economist who coined BRIC
नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तुलना में अधिक दूरदर्शी राजनेता बताया है। नई दिल्ली जी20 घोषणापत्र को लेकर उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए ठोस प्रयासों की दिशा में पहला कदम हो सकता है।  

विज्ञापन

ओ'नील ने ही ब्राजील, रूस, भारत और चीन के समूह को ‘ब्रिक’ नाम दिया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने पर इसका नाम ‘ब्रिक्स’ हो गया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में जारी घोषणापत्र में इस बात स्पष्ट हो गई है कि जी20 वैश्विक समस्याओं का वास्तविक समाधान पेश करने के मामले में एकमात्र निकाय है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 'प्रोजेक्ट सिंडिकेट' पर एक लेख में कहा कि न तो ब्रिक्स और न ही जी7 के पास जलवायु परिवर्तन से लेकर यूक्रेन युद्ध और आर्थिक स्थिरता जैसी चुनौतियों से निपटने की प्रामाणिकता या क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन एकजुटता की कमी नए ब्रिक्स के लिए एक बड़ी बाधा होगी, जिसमें हाल ही में छह नए सदस्यों को शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन

अर्थशास्त्री ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में शी की गैरमौजूदगी ने दोनों देशों के बीच विभाजन को गहरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है शी ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने के लिए शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया। 
 

उन्होंने आगे कहा, चाहे जो भी मकसद हो, उनके फैसले से यह असर हुआ कि हालिया ब्रिक्स बैठक के महत्व को कम करके देखा जा रहा है, जिसे कई लोगों ने चीन की जीत के रूप में देखा था। अर्थशास्त्री ने कहा, 'अगर शी हमें मनाना चाहते हैं, तो उन्हें मोदी तक पहुंचने की आवश्यकता होगी। जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता सम्मेलनों के इस दौर में मोदी को स्पष्ट विजेता बनाती है। धारणाएं मायने रखती हैं, और इस समय वह शी से अधिक दूरदर्शी राजनेता दिखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed