फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi netherlands ceo round table india investment electronics export economic reforms

'नीदरलैंड भारत का बड़ा निवेशक': पीएम मोदी बोले- व्यापार में भी आगे; अब साथ मिलकर करेंगे नई शुरुआत

Sat, 16 May 2026 10:16 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, हेग।
एएनआई, हेग। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 16 May 2026 10:16 PM IST
सार

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में वैश्विक कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता दिया है। टैक्स और लेबर सुधारों के दम पर भारत अब इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा निर्यातक बन चुका है, जो वैश्विक व्यापार के लिए एक सुनहरा अवसर है। पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए...

विज्ञापन
pm modi netherlands ceo round table india investment electronics export economic reforms
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नीदरलैंड की राजधानी हेग में आयोजित सीईओ राउंड टेबल ऑन इकोनॉमिक टाइज बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति का मजबूत रोडमैप पेश किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज 300 से अधिक डच कंपनियां भारत की विकास यात्रा का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। यह इन कंपनियों के विजन और भारत के प्रति उनके भरोसे का ही नतीजा है। इसी विश्वास के कारण नीदरलैंड आज यूरोप से भारत का सबसे बड़ा निवेशक बन गया है। इसके साथ ही व्यापार के मामले में वह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा भागीदार है। डच कंपनियां केवल भारत में जाने-माने ब्रांड नहीं हैं, बल्कि वे दोनों देशों की दोस्ती की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
विज्ञापन


बड़े आर्थिक सुधार और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारिक जगत के दिग्गजों को भारत में हुए हालिया बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने टैक्स प्रणाली, लेबर कोड और गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में नेक्स्ट-जेनरेशन सुधार लागू किए हैं। इन कदमों से भारत में मैन्युफैक्चरिंग करना अब बेहद किफायती और लागत प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक बड़ा उदाहरण देते हुए कहा कि जो इलेक्ट्रॉनिक्स सामान कभी भारत के आयात की सूची में सबसे ऊपर रहता था, वह आज भारत का सबसे बड़ा निर्यात आइटम बन चुका है। मैन्युफैक्चरिंग को और अधिक मजबूती देने के लिए सरकार कई प्रमुख क्षेत्रों में शानदार इंसेंटिव यानी प्रोत्साहन दे रही है। वैश्विक कंपनियां इन योजनाओं का लाभ उठाकर भारत में पूरी दुनिया के लिए सामान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चोल राजवंश की धरोहर की भारत वापसी: नीदरलैंड ने सौंपा ऐतिहासिक ताम्रपत्र, PM की मौजूदगी में बढ़ी देश की शान

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और इनोवेशन का नया हब
सेवा क्षेत्र की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय टैलेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत अपनी कुशल प्रतिभाओं के दम पर आज दक्षता और इनोवेशन का वैश्विक इंजन बन चुका है। दुनिया की बड़ी-बड़ी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों ने भारत में अपने 'ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स' खोले हैं। उन्होंने वैश्विक सीईओ को भारत में आकर डिजाइन और नए आविष्कार करने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत के साथ जुड़ने और निवेश करने के लिए आज से बेहतर समय कोई और नहीं हो सकता। हम मिलकर नई शुरुआत करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed