फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi met Iranian President Masood Pejeshkian, talked about the situation in West Asia

BRICS: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से पीएम मोदी ने की मुलाकात, पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर की बात

Tue, 22 Oct 2024 10:35 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कजान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कजान Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Oct 2024 10:35 PM IST
सार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा और नुकसान की रोकथाम के लिए भारत के आह्वान को दोहराया।

विज्ञापन
PM Modi met Iranian President Masood Pejeshkian, talked about the situation in West Asia
रूस में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। दोनों नेताओं से ब्रिक्स सम्मेलन से अलग एक मुलाकात में पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने पर जोर दिया। साथ ही ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए भारत की भूमिका को बात की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा और नुकसान की रोकथाम के लिए भारत के आह्वान को दोहराया। उन्होंने तनाव करने के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति पेजेशकियन ने भी पश्चिम एशिया में शांति और सद्भाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के साथ अपने अच्छे संबंधों को देखते हुए भारत इस संघर्ष को कम करने में भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पेजेशकियन को उनकी हालिया जीत पर बधाई दी। इसके अलावा ईरान के साथ सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता जताई।


मिस्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने साझा ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें चाबहार बंदरगाह और अंतराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) में सहयोग पर बात हुई। जो कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed