फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi meets prominent scientists in South Africa, exchange views on disease screening and future of energy

South Africa: पीएम मोदी ने प्रमुख वैज्ञानिकों से की मुलाकात, रोग जांच और ऊर्जा के भविष्य पर किया विचार-विमर्श

Fri, 25 Aug 2023 01:21 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जोहान्सबर्ग।
पीटीआई, जोहान्सबर्ग। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Aug 2023 01:21 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर पोस्ट किया, पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी आनुवांशिकी विज्ञानी और एकेडमी ऑफ साइंस ऑफ साउथ अफ्रीका की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ हिमला सूदयाल के साथ गहन चर्चा की। बागची ने कहा कि दोनों ने मानव आनुवांशिकी और रोगों की जांच में उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा की।

विज्ञापन
PM Modi meets prominent scientists in South Africa, exchange views on disease screening and future of energy
डॉ. हिमला सूदयाल के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Twitter@narendramodi

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार को एक मशहूर आनुवांशिकी विज्ञानी और रॉकेट विज्ञानी से मुलाकात की और बीमारी की जांच एवं ऊर्जा के भविष्य पर स्थायी समाधान खोजने के लिए उनके साथ विचार-विमर्श किया। तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका गए पीएम मोदी ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और भारत के संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर पोस्ट किया, पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी आनुवांशिकी विज्ञानी और एकेडमी ऑफ साइंस ऑफ साउथ अफ्रीका की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ हिमला सूदयाल के साथ गहन चर्चा की। बागची ने कहा कि दोनों ने मानव आनुवांशिकी और रोगों की जांच में उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा की। प्रधामनंत्री ने सूदयाल को आनुवांशिकी के क्षेत्र में भारतीय संस्थानों के साथ तालमेल स्थापित करने का न्यौता दिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, दक्षिण अफ्रीका की मशहूर आनुवांशिकी विज्ञानी डॉ. हिमला के साथ रोचक बातचीत हुई। उन्होंने अपने कामकाज और विज्ञान एवं नवोन्मेष के प्रति अपने जज्बे के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने रॉकेट विज्ञानी एवं गैलेटिक इनर्जी वेंचर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सियाबुलेला शुजा ( Siyabulela Xuza) के साथ भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर लिखा, बातचीत के दौरान सियाबुलेला शुजा ने खासकर ग्लोबल साउथ में सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपने झुकाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने नवोन्मेष और विज्ञान एवं अंतरिक्ष के प्रति अपने जज्बे की भी चर्चा की। शुजा ने भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान -3 की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी। भारत का चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला अंतरिक्ष मिशन बन गया।


शुजा ने अपनी सफलता का श्रेय डिजिटल इंडिया को दिया और भारत में चल रही अपनी परियोजनाओं का उल्लेख किया। चर्चा में ऊर्जा के भविष्य और स्थायी समाधान खोजने से संबंधित मामले भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed