फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi meets Canadian counterpart Justine Trudeau at Laos, ASEAN, news in hindi

Laos: पीएम मोदी ने कनाडाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जस्टिन ट्रूडो ने बैठक के बारे में कुछ बताने से किया इनक

Fri, 11 Oct 2024 06:55 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Oct 2024 06:55 PM IST
सार

लाओस के दौरे पर गए पीएम मोदी ने वियनतियाने में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से आसियान से इतर बैठक की है। बता दें कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ये बैठक करीब एक साल बाद हुई है, जब कनाडा के पीएम ने भारत पर कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
PM Modi meets Canadian counterpart Justine Trudeau at Laos, ASEAN, news in hindi
पीएम मोदी और पीएम ट्रूडो (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

लाओस के दौरे पर गए पीएम मोदी ने वियनतियाने में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से आसियान से इतर बैठक की है। बता दें कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ये बैठक करीब एक साल बाद हुई है, जब कनाडा के पीएम ने भारत पर कनाडा के खालिस्तानी अलगाववादी की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बैठक को लेकर क्या बोले पीएम ट्रूडो?
कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी न्यूज) ने बताया कि पीएम ट्रूडो ने गुरुवार को लाओस के वियनतियाने में आयोजित दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात को संक्षिप्त आदान-प्रदान बताया हैं। सीबीसी न्यूज ने पीएम ट्रूडो के हवाले से कहा, मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमें अभी और काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


ट्रूडो ने बैठक के बारे में कुछ बताने से किया इनकार
जस्टिन ट्रूडो ने वियनतियाने में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने जो बात की, उसके बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैंने कई बार कहा है कि कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बनाए रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारियों में से एक है और मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूडो के आरोप के भारत-कनाडा के संबंध तनावपूर्ण
पिछले साल सितंबर में जस्टिन ट्रूडो की तरफ से 18 जून, 2023 को सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था और जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए दृढ़ता से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed