फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Malaysia Visit Photos: Anwar Ibrahim Welcomses and Modi Strong Symbolic Message Beyond Diplomacy

पीएम मोदी का मलयेशिया दौरा: क्या तस्वीरों से भी खास संदेश? रिश्ते और रेसिपी से लेकर फिल्म संगीत तक का जिक्र

Sat, 07 Feb 2026 04:59 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Feb 2026 04:59 PM IST
सार

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलयेशिया दौरे पर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा खुद स्वागत से लेकर एक ही कार में साथ सफर तक, हर दृश्य ने भारत-मलयेशिया रिश्तों की आत्मीयता को दर्शाया। यहां देखेें पीएम मोदी के दौरें की खास तस्वीरें...

विज्ञापन
PM Modi Malaysia Visit Photos:  Anwar Ibrahim Welcomses and Modi Strong Symbolic Message Beyond Diplomacy
पीएम मोदी का मलयेशिया दौरा। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलयेशिया दौरे पर पहुंच चुके हैं और यह यात्रा केवल औपचारिक कूटनीति तक सीमित नहीं दिख रही। तस्वीरों, प्रतीकों और भावनात्मक संदेशों के जरिए यह दौरा भारत-मलयेशिया रिश्तों की गहराई को साफ तौर पर सामने ला रहा है।
विज्ञापन


कुआलालंपुर पहुंचने पर मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पहुंचे और पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं का एक ही कार में साथ सफर करना चर्चा का विषय बन गया। एक बार फिर पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी ने यह संदेश दिया कि यह दौरा सिर्फ प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि आपसी भरोसे और आत्मीयता का प्रतीक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


2026 का पहला विदेश दौरा, मलयेशिया बना पसंद
सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने दौरे की अहमियत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2026 में उन्होंने अपने पहले विदेश दौरे के लिए मलयेशिया को चुना, जो दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा हमारा प्रवासी समुदाय भारत और मलयेशिया के बीच एक मजबूत सेतु का काम करता है।

भारतीय नृत्य ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में शनिवार को भारतीय संस्कृति की झलक ने सभी का ध्यान खींचा।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडियन कल्चरल सेंटर ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों में सबसे ज्यादा कलाकारों के साथ रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • यह भव्य नृत्य प्रदर्शन मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया।
  • इंडियन कम्युनिटी कल्चरल कमिटी के तत्वावधान में लगभग 800 कलाकारों ने पांच मिनट का लगातार समन्वित नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
  • जिसमें भारत के विभिन्न शास्त्रीय और लोक नृत्यों का सुंदर मिश्रण दिखाई दिया।



तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का दौरा











तमिलनाडु का जिक्र कर PM ने लिया मंत्रियों का नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मलयेशिया दौरे पर अपने संबोधन के दौरान तमिलनाडु का खास उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर खास जोर दिया कि भारत में कई शीर्ष पद तमिलनाडु की जड़ों से जुड़ी हस्तियां संभाल रही हैं। प्रधानमंत्री ने इंपैक्ट यानी प्रभाव को नए सिरे से परिभाषित करने का भी प्रयास किया। पीएम मोदी ने और किन बातों का विशेष रूप से जिक्र किया? जानिए इस खबर में

भारतीय समुदाय से दिल का रिश्ता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि मलेशिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भारतीय मूल का समुदाय रहता है, जो दोनों देशों को दिल से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच जुड़ाव सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक भी है।

रिश्तों में रेसिपी की खुशबू
प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए भारत और मलेशिया के साझा स्वाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रोटी चनाई और मलाबार परोट्टा, नारियल, मसाले और तेह तारिक जैसे पेय दोनों संस्कृतियों की पहचान हैं। पीएम मोदी ने कहा कि स्वाद चाहे कुआलालंपुर में हो या कोच्चि में, अपनापन एक-सा महसूस होता है। यहां पढ़ें पीएम मोदी का संबोधन...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed