फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm modi joe biden take media question end of visit white house says big deal usa visit

PM Modi: अमेरिका में पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे पीएम मोदी, व्हाइट हाउस ने कहा- यह बड़ी बात

Thu, 22 Jun 2023 04:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

बता दें कि पीएम मोदी और जो बाइडन जब पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे तो उसका प्रारूप ऐसा रखा गया है, जिसमें एक सवाल भारतीय पत्रकार द्वारा पूछा जाएगा और दूसरा अमेरिकी पत्रकार द्वारा।

विज्ञापन
pm modi joe biden take media question end of visit white house says big deal usa visit
पीएम मोदी ने जो बाइडन से की मुलाकात। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अब व्हाइट हाउस ने बताया है कि पीएम मोदी, राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देंगे। व्हाइट हाउस ने इसे बड़ी बात कहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं कि अपने दौरे के अंत में वह एक प्रेस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। हमारा ऐसा मानना है कि यह बेहद अहम है। 
विज्ञापन


दोनों देशों के पत्रकार पूछेंगे सवाल
बता दें कि पीएम मोदी और जो बाइडन जब पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे तो उसका प्रारूप ऐसा रखा गया है, जिसमें एक सवाल भारतीय पत्रकार द्वारा पूछा जाएगा और दूसरा अमेरिकी पत्रकार द्वारा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्रकार वार्ता के दौरान सीमित सवालों को रखा जाएगा। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से भारत को क्या मिलेगा? जानें इससे पाकिस्तान और चीन क्यों परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक ऐसा रहा पीएम मोदी का दौरा
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योगा कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ डिनर कार्यक्रम में शिरकत की। अभी पीएम मोदी अमेरिका की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित भी करेंगे। अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित करने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। अपने अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं से भी बात करेंगे। अमेरिका से पीएम मोदी इजिप्ट के दौरे पर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed