फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Joe Biden expressed concern over invasion of Bolsonaro supporters on Brazilian Parliament

Brazil: ब्राजील की संसद में बोलसोनारो समर्थकों के उत्पात से पीएम मोदी चिंतित, बाइडन ने कहा 'अपमानजनक'

Mon, 09 Jan 2023 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jan 2023 10:01 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों के खिलाफ दंगे और तोड़-फोड़ की खबरों से बेहद चिंतित हूं। लोकतांत्रिक परंपराओं का सभी को सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi Joe Biden expressed concern over invasion of Bolsonaro supporters on Brazilian Parliament
पीएम मोदी- ब्राजील संसद पर हमला- जो बाइडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील की संसद, राष्ट्रपति भवन व सुप्रीम कोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो समर्थकों के उत्पात और तोड़-फोड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर चिंता जताई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ब्रासीलिया में सरकारी संस्थानों के खिलाफ दंगे और तोड़-फोड़ की खबरों से बेहद चिंतित हूं। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। हम ब्राजील के अधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। 
विज्ञापन


बाइडन ने कहा- अपमानजनक स्थिति
ब्राजील की इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ब्राजील में धुर दक्षिणपंथी पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा देश की कांग्रेस, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट पर हमला करने के बाद स्थिति अपमानजनक थी। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रवति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ब्राजील में लोकतंत्र को कमजोर करने के किसी भी प्रयास की निंदा करता है। राष्ट्रपति बाइडन स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए हमारा समर्थन अटूट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद-राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुसे प्रदर्शनकारी
गौरतलब है कि रविवार को लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के विरोध में प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए कांग्रेस (संसद भवन), राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए। इन प्रदर्शनकारियों ने हरे और पीले झंडे के कपड़े पहने थे। इनमें से एक समूह के लोग सदन अध्यक्ष की कुर्सी पर चढ़ गए और वहां उसके आसपास जमा हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी स्पीकर के डायस पर चढ़कर माइक से छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक वीडियो में बाहर भीड़ को एक पुलिसकर्मी को उसके घोड़े से खींचकर जमीन पर गिराते हुए दिखाया गया है। प्रदर्शनकारियों से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दंगाइयों को कांग्रेस भवन में प्रवेश करते के साथ दरवाजे और खिड़कियां तोड़ते हुए दिखाया जा रहा। वीडियों में दिख रहा है वह एक साथ अंदर आते हैं और सांसदों के कार्यालयों को तोड़ते हैं। साथ ही उन्होंने एक बैनर को फहराने की कोशिश की। 
 

बोलसोनारो ने आरोपों को किया खारिज 
बोलसोनारो ने सरकारी इमारतों पर हमले के लिए समर्थकों को भड़काने के ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के आरोपों को भी खारिज कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा, "मैं अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं, जो कि ब्राजील के मौजूदा प्रमुख ने मेरे ऊपर बिना किसी सबूत के लगा दिए हैं।" गौरतलब है कि बोलसोनारो को ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पिछले महीने ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे अमेरिका के फ्लोरिडा चले गए थे। 


अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, "कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं। हालांकि, सरकारी इमारतों में घुसपैठ और कब्जे की कोशिश, जैसा की आज, 2013 और 2017 में लेफ्ट सरकार के राज में हुआ, वह कानून का उल्लंघन है।" उन्होंने कहा, "मेरे शासन में मैंने हमेशा संविधान की चार रेखाओं के अंतर्गत ही काम किया है। यह रेखाएं थीं- कानून का सम्मान और उनका बचाव, लोकतंत्र, पारदर्शिता और हमारी पवित्र आजादी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed