फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pm narendra modi italy visit today for g20 meeting will meet pope francis in vetican city

Pm Modi Italy Visit: पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से वेटिकन सिटी में की मुलाकात, भारत यात्रा के लिए किया आमंत्रित

Sat, 30 Oct 2021 01:37 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 01:37 PM IST
सार

16वीं जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन एक घंटे तक चली। बैठक में पीएम मोदी और पोप ने ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की जैसे कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना और गरीबी को दूर करना। 

विज्ञापन
Pm narendra modi italy visit today for g20 meeting will meet pope francis in vetican city
पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

16वीं जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वेटिकन सिटी में ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार बैठक केवल 20 मिनट के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन एक घंटे तक चली। बैठक में पीएम मोदी और पोप ने ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की जैसे कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना और गरीबी को दूर करना। 

विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शामिल होने के लिए वहां से रवाना हो गए।  इसके अलावा पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का भी न्यौता दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से हुई पहली मुलाकात के दौरान उन्हें विशेष तौर पर चांदी से बने कैंडिलेब्रम और भारत की जलवायु पर पहल को लेकर लिखी पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन

 

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि गोवा में ईसाई समुदाय एक महत्वपूर्ण समर्थन आधार बनाता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य में भाजपा के लिए समुदाय का वोट महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके समर्थन के बिना सरकार बनाना मुश्किल है। इसके अलावा रोमन कैथोलिक चर्च का केरल में भी प्रभाव है। ईसाई और मुसलमान राज्य की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और भाजपा एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के लिए ईसाइयों का समर्थन पाने की इच्छुक है।


संघ और भाजपा ने सराहा
पीएम मोदी की मुलाकात पर संघ महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का मुखिया किसी से मुलाकात करे, तो इसमें क्या गलत है? हम इस मुलाकात का स्वागत करते हैं क्योंकि हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे एतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह शांति, समरसता और अंतरधार्मिक संवाद के लिए एक बड़ी पहल है। केरल कैथोलिक बिशप परिषद (केसीबीसी) ने भी इस मुलाकात का स्वागत करते हुए कहा कि पोप को भारत आमंत्रित करने का फैसला एतिहासिक है।
 

पीएम मोदी 29 से 31 अक्तूबर तक इटली दौरे पर
बता दें कि पीएम मोदी इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के निमंत्रण पर 29 से 31 अक्तूबर तक रोम, इटली और वेटिकन सिटी के दौरे पर हैं। वहीं शुक्रवार को इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed