फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi: Indian origin people reached Sydney by special chartered plane, named- Modi Airlines

PM Modi: खास चार्टर्ड विमान से सिडनी पहुंचे भारतवंशी, नाम दिया- मोदी एयरलाइंस, रास्ते भर लगे मोदी-मोदी के नारे

Tue, 23 May 2023 01:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 May 2023 01:24 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज पीएम मोदी के साथ दिन में इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। कल होने वाले द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर बातचीत होगी। 
 

विज्ञापन
PM Modi: Indian origin people reached Sydney by special chartered plane, named- Modi Airlines
मोदी एयरवेज - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के समारोह में शामिल होने के लिए 170 भारतीय मूल के लोगों ने मेलबर्न से सिडनी चार्टर्ड प्लाइट में सफल किया। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को लेकर क्वांटस फ्लाइट मंगलवार की सुबह सिडनी पहुंची। 
विज्ञापन


इंडियन-ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन(आईएडीएफ) के सदस्यों ने तिरंगे के रंग वाले पगड़ी पहनकर और भारतीय झंडे लहरा रहे थे। पीएम मोदी के समर्थकों ने इस उड़ान को मोदी एयरवेज नाम दिया और इस उड़ान के लिए अपने तरीके से नृत्य भी किया। 
विज्ञापन


सिडनी में होने वाला समारोह का आयोजन आईएडीएफ द्वारा ही किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के गतिशील और विविध भारतीय समुदाय का जश्न मनाने के लिए आईएडीएफ द्वारा सिडनी में इस समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने आईएडीएफ को अपने बहुसांस्कृतिक समुदाय का एक मुख्य हिस्सा बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएडीएफ के सह संस्थापक डॉ. अमित सरवाल ने कहा- "बहुत सारे लोग समारोह स्थल के बाहर भी इंतजार में खड़े हैं, जहां वे पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।" 


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज पीएम मोदी के साथ दिन में इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। कल होने वाले द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर बातचीत होगी। 

पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने समकक्ष जेम्स मारपे के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed