G7: पीएम मोदी-मेलोनी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता; रक्षा औद्योगिक सहयोग के और अधिक विस्तार की जताई उम्मीद
वार्ता के दौरान मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इतालवी सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक को भी विकसित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली के पुगलिया में दक्षिणी इतालवी तटीय रिसॉर्ट बोर्गो एग्नाजिया में इन दिनों जी7 देशों का शिखर सम्मेलन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहां हैं। जी-7 शिख सम्मेलन के दूसरे दिन इटली पहुंचे पीएम मोदी ने वहां आउटरीच सत्र में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।
#WATCH | Apulia, Italy: Prime Minister Narendra Modi and Italian Prime Minister Giorgia Meloni hold bilateral talks on the sidelines of the G7 Summit. pic.twitter.com/DMdDbMw5sK
— ANI (@ANI) June 14, 2024विज्ञापन
गौरतलब है कि जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी शुक्रवार सुबह इटली पहुंचे थे। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। दोनों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा के साथ ही इस साल के आखिर में इतालवी विमानवाहक पोत आईटीएस कैवूर और प्रशिक्षण जहाज आईटीएस वेस्पुची की भारत यात्रा का स्वागत किया।
भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा
वार्ता के दौरान मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इतालवी सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक को भी विकसित करेगा। विदेश मंत्रालय ने बयान में यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने नियमित रूप से होने वाली उच्च राजनीतिक वार्ता पर संतोष व्यक्त किया और भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की।
बढ़ते व्यापार और आर्थिक सहयोग पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की
इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार और आर्थिक सहयोग पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, एआई और महत्वपूर्ण खनिजों में वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने का आह्वान किया। इस संदर्भ में, उन्होंने औद्योगिक संपत्ति अधिकारों पर हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का भी स्वागत किया। यह समझौका पेटेंट पर सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।
हिंद-प्रशांत में सहयोग
दोनों नेताओं ने माना कि स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के साझा दृष्टिकोण को पूर्ण करने के लिए हिंद-प्रशांत महासागर पहल व्यवस्था के तहत कार्यान्वित की जाने वाली संयुक्त गतिविधियों में तत्परता दिखानी होगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय पहलों में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
लोगों की आवाजाही आसान बनाने पर जोर
इसके साथ ही इंडोलॉजिकल अध्ययन परंपरा को मिलान विश्वविद्यालय में भारत अध्ययन पर पहली आईसीसीआर चेयर की स्थापना के साथ और मजबूत किया जाएगा।
मेलोनी ने दी पीएम मोदी को बधाई
इस दौरान पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम को बधाई दी। पीएम मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण के लिए पीएम मेलोनी को धन्यवाद दिया और शिखर सम्मेलन के सफल समापन के लिए उनकी सराहना व्यक्त की।