फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi and Russian President Putin To Hold Summit This Year says Indian Envoy World News in Hindi

Modi Putin Talk: इसी साल होगी पीएम मोदी और पुतिन के बीच शिखर बैठक, रूस में भारत के राजदूत ने दी जानकारी

Fri, 13 Oct 2023 07:17 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 13 Oct 2023 07:17 AM IST
सार

 
 

विज्ञापन
PM Modi and Russian President Putin To Hold Summit This Year says Indian Envoy World News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : PIB

विस्तार

रूस में भारत के राजदूत पवन कपूर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इसी साल में शिखर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि जी-20 बैठक में पुतिन के शामिल नहीं होने की वजह से दोनों देशों और दोनों नेताओं के संबंधों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। शिखर बैठक की जानकारी तब सामने आई है, जब रूसी राष्ट्रपति बीआरआई सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन रवाना हो रहे हैं। मोदी-पुतिन इससे पहले सितंबर 2022 में शंघाई शिखर सम्मेलन में मिले थे। 

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति विदेश यात्रा पर किर्गिस्तान पहुंचे
इधर, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दुर्लभ विदेश यात्रा पर किर्गिस्तान पहुंचे। उन पर इस साल के शुरू में यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध कोर्ट ने अभियोग लगाया था। किर्गिस्तान में पुतिन राष्ट्रपति सादिर झापारोव से मिलेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में वसुधैव कुटुंबकम के शिलालेख वाली पट्टिका स्थापित
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन परिसर में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ शिलालेख वाली एक पट्टिका स्थापित की गई है। यह एकता और वैश्विक सहयोग के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।  पट्टिका का अनावरण भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे व यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने किया। हिंदी में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की पट्टिका भारत के स्थायी मिशन के परिसर के प्रवेश द्वार की दीवार पर सजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ फिर बड़ा ऋण समझौता करने जा रहा श्रीलंका
चीन के कर्ज की वजह से दिवालिया हुआ श्रीलंका फिर से चीन के साथ बड़ा ऋण समझौता करने जा रहा है। श्रीलंकाई वित्त मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि श्रीलंका की सरकार ने चीन के साथ अपने ऋणों के पुनर्गठन पर एक प्रारंभिक समझौता किया है। इस समझौते से श्रीलंका को अर्थव्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। श्रीलंका पर फिलहाल 46 अरब डॉलर का विदेशी ऋण है, जिसमें से करीब 52 फीसदी चीन से मिला है। सैद्धांतिक रूप से समझौते में 4.2 अरब डॉलर का बकाया ऋण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed