फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plot to attack Saudi Arabia failed, 10 Iranian terrorists arrested, America may increase Iran's problems

सऊदी अरब पर हमले की साजिश नाकाम, 10 ईरानी आतंकी गिरफ्तार, अमेरिका बढ़ा सकता है ईरान की मुश्किलें

Wed, 30 Sep 2020 04:26 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद/वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद/वॉशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Plot to attack Saudi Arabia failed, 10 Iranian terrorists arrested, America may increase Iran's problems
us-iran

सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (सेना) की तरफ से प्रशिक्षित आतंकी समूह का भंडाफोड़ किया है। ये आतंकी समूह सऊदी अरब में हमले के लिए तैयार थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सऊदी अरब ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 10 आतंकियों में से तीन को ईरान में प्रशिक्षण मिला और बाकी इनके सहयोगी हैं।

विज्ञापन


सऊदी अरब के सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता ने बताया कि इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। इन्हें 2017 में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के ठिकानों पर बम बनाने के प्रशिक्षण मिला था और ईरान इन्हें धन भी मुहैया कराता रहा है। बता दें कि सुन्नी बहुल देश सऊदी अरब और शिया प्रभुत्व वाले ईरान में पुरानी तनातनी है। दोनों ही देश खुद को दुनिया भर में अपने-अपने समुदाय की आबादी के नेता के तौर पर प्रस्तुत करते हैं। ये दोनों ही देश अरब प्रायद्वीप में कई जगह छद्म युद्ध में उलझे हुए हैं। इसी के तहत ईरान यमन में हूथी विद्रोहियों को मदद करता है जबकि सऊदी इनके सफाये में लगा है।
विज्ञापन


ईरान को अलग-थलग ही करना चाहता है अमेरिका
अमेरिका विश्व समुदाय में ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने के लिए उसकी संपूर्ण वित्तीय प्रणाली पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन नए वित्तीय प्रतिबंधों के तहत ईरान के उन 14 बैंकों को निशाना बनाना चाहता है जो अभी तक अमेरिकी प्रतिबंधों से अछूते थे। इसे मंजूरी मिलने पर इन ईरानी बैंकों से लेनदेन रुक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed