फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plasma therapy did not prove effective against Corona

प्लाज्मा थेरैपी से मोहभंग: अमेरिका ने सालभर में खर्च किए 60 अरब पर नहीं रही असरदार, अब बंद हुआ इस्तेमाल

Mon, 26 Apr 2021 06:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Apr 2021 06:31 AM IST
सार

  •  ट्रंप के कार्यकाल में पिछले साल से पिछली जनवरी तक अमेरिका में हर हफ्ते औसतन 25 हजार यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया लेकिन नहीं हुआ फायदा

विज्ञापन
Plasma therapy did not prove effective against Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ बड़ा हथियार मानी जा रही प्लाज्मा थरैपी असरदार साबित नहीं हुई। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कुछ देशों में हुए अध्ययनों पता चला कि मरीजों की सेहत सुधारने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


खुलासे के बाद कई अस्पतालोंने प्लाज्मा चढ़ाना बंद कर दिया है। अमेरिका ने तो करीब 60 अरब रुपये लुटा दिए पर अच्छे परिणामों के अभाव में अब क्लीनिकल ट्रायल तक में इसका इस्तेमाल रोक दिया है।
विज्ञापन


अमेरिका में फूड एंड ड्रग एड्रमिनिस्ट्रेशन की हरी झंडी के बाद अगस्त में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्लाज्मा थेरैपी के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इस साल जनवरी में हर हफ्ते औसतन 25 हजार यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े सात लाख यूनिट चढ़ाया, पर ज्यादा काम न आया
बीते साल प्लाज्मा थैरेपी को लेकर कई क्लीनिकल शोध सामने आ रहे थे, जिनमें इसके फायदे गिनाए जा रहे थे। एक साल पहले संघीय सरकार ने करीब साढ़े सात लाख यूनिट प्लाज्मा अस्पतालों तक पहुंचाया। लेकिन मौजूदा तथ्यों-साक्ष्यों के मुताबिक यह कुछ काम नहीं आया। खासतौर पर ज्यादा संक्रमित पर तो यह नाकाम रही।

अमेरिका में कई चिकित्सा केंद्रों पर बंद
बीते साल सितंबर में ही अमेरिका की संक्रामक रोग सोसाइटी  ने क्लीनिकल ट्रायल के बाहर मरीजों पर इसका इस्तेमाल रोकने की सिपारिश दी। न्यूयॉर्क का माउंट सिनाई अस्पताल इस साल की शुरूआत से ही क्लीनिकल ट्रायल के बाहर वाले मरीजों को प्लाज्मा नहीं दे रहा।


ब्रिटेन में भी इस्तेमाल सीमित
ब्रिटेन के अस्पतालों में जनवरी में भर्ती मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी के कोई खास सबूत न मिलने से वहां चल रहे ट्रायल को पहले ही रोकना पड़ा। फरवरी का इस्तेमाल शुरूआती चरण के संक्रमण से गुजर रहे मरीजों तक ही सीमित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed