World Updates: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, दो लोगों की मौत; भारतीय मूल के नागरिक को सिंगापुर में कारावास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कोलियर काउंटी के पाइन रिज रोड के पास विमान एक कार से टकरा गया था। यह हाइवे फोर्ट लॉडरडेल की ओर जाता है। हादसे के कारण हाइवे पर जाम लग गया।
विस्तार
अमेरिका में एक विमान क्रैश हो गया। क्रैश में दो लोगों की मौत हो गई। घटना दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा की है, जहां आपातकालीन लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कोलियर काउंटी के पाइन रिज रोड के पास विमान एक कार से टकरा गया था। यह हाइवे फोर्ट लॉडरडेल की ओर जाता है। हादसे के कारण हाइवे पर जाम लग गया।
भारतीय मूल के एक युवक को सिंगापुर में पांच महीने के कारावास की सजा मिली है। 47 साल के नाडेसन पिल्लई सॉकलिंगम पिल्लई पर आरोप है कि कर्ज न चुकाने के कारण पीड़ित कपड़े उतरावाए। कर्ज की राशि महज 6000 सिंगापुर डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिल्लई ने पीड़ित का सिर मुड़वाने के लिए भी धमकाया था। पिल्लई के साथ-साथ उसके दो दोस्तों पर भी पीड़ित को धमकाने के आरोप लगे हैं।
डायरिया ग्रस्त बच्चों के लिए एंटीबायोटिक नहीं ओआरएस सबसे बेहतर
डायरिया ग्रस्त बच्चों को एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं कराना चाहिए। उन्हें ओआरएस का घोल देना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी पिछले कई दशक से इसकी सिफारिश कर रहा है। शोधकर्ता दक्षिणी कैलिफोर्निया विवि के डॉ. नीरज सूद ने बताया कि बिहार भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक है, जहां ओआरएस का उपयोग औसत से कम है जबकि कर्नाटक में ओआरएस का उपयोग अधिक है। यही कारण है कि अध्ययन के लिए इन दोनों राज्यों काे शामिल किया गया। अध्ययन में जब ओआरएस न लेने के पीछे जानकारी एकत्रित की गई तो प्राथमिक तौर पर पता चला कि अभिभावक ऐसा नहीं चाहते लेकिन आगे के विश्लेषण में पता चला कि डॉक्टरों ने अपनी धारणा ऐसी बनाई है कि माता-पिता अपने बच्चे को ओआरएस देने पर भरोसा नहीं रखते हैं।