फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plagiarism case against Meta dismissed; allegations of copyright infringement

Meta: मेटा के खिलाफ खारिज हुआ चोरी का मुकदमा; एआई को ट्रेन करने के लिए कॉपीराइट उल्लंघन के थे आरोप

Fri, 27 Jun 2025 05:02 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 27 Jun 2025 05:02 AM IST
सार

अमेरिकी जिला न्यायाधीश विंस छाबड़िया ने बुधवार को फैसला सुनाया। सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत की ओर से एक सप्ताह में यह दूसरा फैसला था, जिसमें तेजी से विकसित हो रहे एआई उद्योग के खिलाफ पुस्तक लेखकों के कॉपीराइट दावों को खारिज किया गया।

विज्ञापन
Plagiarism case against Meta dismissed; allegations of copyright infringement
meta logo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी संघीय न्यायाधीश विंस छाबडि़या ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स का पक्ष लेते हुए लेखकों के एक समूह द्वारा दायर कॉपीराइट उल्लंघन के मुकदमे को खारिज कर दिया है। लेखकों ने कंपनी पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रशिक्षण के लिए उनकी रचनाओं को चुराने का आरोप लगाया था। छाबड़िया ने पाया कि मेटा पर मुकदमा करने वाले 13 लेखकों ने गलत दलील पेश कीं।

विज्ञापन


अमेरिकी जिला न्यायाधीश विंस छाबड़िया ने बुधवार को फैसला सुनाया। सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत की ओर से एक सप्ताह में यह दूसरा फैसला था, जिसमें तेजी से विकसित हो रहे एआई उद्योग के खिलाफ पुस्तक लेखकों के कॉपीराइट दावों को खारिज किया गया। न्यायाधीश छाबडि़या ने मामले को खारिज किया, लेकिन यह भी कहा कि फैसला इस मामले में लेखकों तक ही सीमित है और इसका मतलब यह नहीं है कि कॉपीराइट वाली सामग्रियों का मेटा द्वारा उपयोग वैध है। वादियों में कॉमेडियन सारा सिल्वरमैन और लेखक जैकलीन वुडसन व ता-नेहिसी कोट्स जैसे लोग शामिल हैं।  
विज्ञापन


भविष्य में भारी जीत साबित होगी
हालांकि मेटा ने मामले को खारिज करने के अपने अनुरोध में जीत हासिल की, लेकिन यह भविष्य में एक भारी जीत साबित हो सकती है। न्यायाधीश विंस छाबड़िया ने अपने 40 पृष्ठ के निर्णय में बार-बार इस संबंध में कारणों की ओर संकेत दिया है कि मेटा और अन्य एआई कंपनियां पुस्तकों और मनुष्यों की कृतियों के आधार पर अपनी तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए कॉपीराइट उल्लंघन कर रही हैं। इस फैसले का असर सिर्फ मेटा ही नहीं बल्कि कई अन्य एआई कंपनियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज छाबड़िया ने लिखा, एआई तकनीक अभूतपूर्व है, लेकिन यह सुझाव कि प्रतिकूल कॉपीराइट निर्णय इस तकनीक को रोक देंगे, हास्यास्पद है। एआई मॉडल के प्रशिक्षण के लिए कॉपीराइट किए गए कार्यों का इस्तेमाल करना उतना ही जरूरी है जितना कि कंपनियां कहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed